Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-11-16 at 19.32.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2024। क्षेत्र के गांव रीड़ी से धर्मास की ओर जा रहें एक 17-18 साल के युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक सड़क किनारे पैदल चल रहा था व वाहन चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ भी मौके पर पहुंच गए व घायल को उनके छोटे भाई गिरधारी जाखड़ मौके से अपनी गाड़ी में लेकर रवाना हुए। वहीं गांव सालासर में सामने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस मिली जिसमें घायल को शिफ्ट कर उपजिला अस्पताल पहुंचाय गया है। घायल युवक सोनियासर मिठिया निवासी दयालाराम पुत्र दीनदयाल को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं सोसायटी सदस्यों ने बताया कि बीदासर रोड पर फाटक बंद होने के कारण करीब 10 मिनिट तक वे लेट हो गए।