Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
rZTD3-MZ
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 2 जुलाई 2019। क्षेत्र के किसान बरसात के इन्तजार में हैरान, परेशान होकर सूनी आँखों से आसमान की ओर ताक रहे है। किसानों को आज आसमान बादल नजर आने से बरसात की आस बंधी परन्तु तेज अंधड़ ने आकर उनकी उम्मीदों पर मानो पानी फेर दिया। खरीफ की फसल में मूंगफली, ईसबगोल, नरमा को बढ़ने के लिए अब बारिश की सख्त जरूरत है। आज तेज अंधड़ से मिट्‌टी उड़ने के कारण इन फसलों के पत्ते झड़ गये व नरमा के पत्तों पर छेद हो गये। अब बुआई का इन्तजार कर रहे किसान भी हताश हो रहे है कि जुलाई माह आ गया व अभी तक बुवाई वाली एक भी बरसात नहीं हुई। किसानों की उम्मीदें अब निराशा में बदलने लगी है। कई बारानी किसानों की आशा के बादल भी आसमान में छाये बादलों की तरह बिखरने लगे है। चारों और से किसानों की परेशानियों की खबरे मिल रही है। मानसून की बरसात को तरस रहे क्षेत्र में आज दिन में गहरे बादल नजर आये और गर्मी, उमस भी बढ़ गयी। परन्तु शाम को तेज अंधड़ ने आकर बादलों को उड़ा दिया। किसान हैरान परेशान बरसात का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है।