Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2024। आज की इविनंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ, देखें विशेष फोटो।

धरना जारी, प्रशासन की सदबुद्धि के लिए किया हवन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर के जल्द निर्माण शुरू करवाने के लिए गत 15 अक्टूबर से शुरू किए गए ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के धरने को गुरूवार को 31वां दिन पुरा हो गया है। अनिश्चतकालीन धरने को एक महिना पुरा होने के बाद भी प्रशासन द्वारा ट्रोमा सेंटर के निर्माण को जल्द शुरू करवाने के संबध में प्रयास नहीं करने के कारण आंदोलनकारियों में रोष व्याप्त है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर आंदोलन को हल्के में लेने का आरोप लगाते हुए अब संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। गुरूवार को धरनास्थल पर धरने का एक महिना पुरा हो जाने पर प्रशासन की सदबुद्धि के लिए हवन किया गया। जिसमें आशीष जाड़ीवाल, राजेन्द्र, हरि सिखवाल, पूर्ण स्वामी, डूंगर महिया, ओमप्रकाश, मदन प्रजापत, मंजूर अली, चुन्नीलाल टाड़ा, सुभाष जावा, बजरंग पांडिया, प्रकाश, तेजाराम, अनिल, जयसिंह आदि ने आहुतियां दी एवं प्रशासन की सदबुद्धि के लिए प्रार्थनाएं की। आशिष जाड़ीवाल ने बताया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण दानदाता के भवन निर्माण के लिए तैयार होने के बाद भी ट्रोमा सेंटर का निर्माण जल्द शुरूनहीं होने की स्थिति आ गई है। प्रशासन की उदासीनता के कारण आए दिन क्षेत्र में हादसों में बच सकने वाली जानें भी गवांनी पड़ रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर के निर्माण के लिए जारी धरने पर किया गया सदबुद्धि हवन।

साइबर धोख़ाधड़ी से बचाव की दी जानकारी, आयोजित हुआ साक्षरता शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में गुरूवार को आरोह फांउडेशन द्वारा एक दिवसीय जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वित्तीय साक्षर परामर्शदाता आसकरण लखारा ने साईबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए ओटीपी बताने, लिंक पर क्लिक करने आदि के संबध में सावधानी बरतने को कहा एवं बैंक ऋण, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य वित्तीय सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया। वित्तिय साक्षरता सेंटर के काऊंसलर राजकुकार ने सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फांउडेशन के श्रीडूंगरगढ़ एएफसी छगनलाल चौहान ने ऑनलाईन बैंकिंग, मोबाईल बैंकिंग, युपीआई, आरटीजीएस आदि डिजिटल वित्तिय सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में किया गया वित्तीय साक्षरता शिविर।

फॅागिंग जारी, मच्छरों पर नियंत्रण का प्रयास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में डेंगू के लगातार बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए नगरपालिका द्वारा क्षेत्र में लगातार फॅागिंग करवाई जा रही है। गुरूवार शाम होते ही सिंधी कॉलोनी एवं मोहल्ले में पालिका के वाहनों द्वारा कार्मिकों ने फॉगिंग की। पार्षद विक्रमसिंह शेखावत ने बताया कि मोहल्ले में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग के साथ साथ नालियों में पानी जमा ना हो इसके लिए विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया है एवं मोहल्ले में भी लोगों को पानी एकत्र नहीं होने देने के लिए जागरूकता के प्रयास किए जा रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जारी है फॉगिंग, मच्छरों पर नियंत्रण के प्रयास।

प्रकाश पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ में अटूट बरता जाएगा गुरू का लंगर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री गुरूनानक देव जी के जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के मौके पर देश भर में सिख संगत द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी सिख संगत द्वारा सामूहिक रूप से गुरू का अटूट लंगर (भंडारा) बरता जाएगा। 15 नवम्बर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बीदासर रोड़ पर बीएसएनएल ऑफिस के पास अटूट लंगर का आयोजित होगा। जिसमें गुरू नानकदेव के जन्मोत्सव पर गुरूवाणी के साथ लंगर (भंडारा) आयोजित होगा।

देशनोक ओरण फेरी के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों में भी उत्साह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक में करणी माता की ओरण परिक्रमा के पर्व के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों में भी जोरदार उत्साह का माहौल है। सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्र से भक्तजन देशनोक पहुंचे है एवं महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई है। देखें ओरण परिक्रमा के विशेष फोटो जो टाइम्स के पाठकों के लिए जागरूक पाठक मुकेश सोनी ने उपलब्ध करवाएं है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक में उमड़ा मां करणी के श्रृद्धालुओं का रैला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र से भी पहुंचें बड़ी संख्या में युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक में मेले का माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माता के दरबार में चारों और श्रृद्धा का माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक में नहीं पैर रखने को जगह।