Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें खास खबरें, देखें फोटो भी।

कलाकार ध्यान दें, भव्यता के साथ आयोजित होगा ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव, पंजीकरण शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार के युवा बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले युवा महोत्सव का ब्लॉक स्तरीय आयोजन आगामी 15 नवम्बर से 25 नवम्बर के बीच होगा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि युवा प्रतिभाओं को तराशने एवं उन्हें मंच प्रदान करने के लक्ष्य से आयोजित होने वाले इस ब्लॉक स्तरीय महोत्सव में चयनित कलाकार जिला स्तरीय में, जिला स्तरीय से चयनित होकर संभाग स्तरीय में एवं संभाग स्तरीय से चयनित होकर राज्य स्तरीय में एवं वहां भी चयनित होकर आगामी 12 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय युवा महोत्सव में भाग ले सकेगें। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है एवं कलाकारों के लिए पंजीयन भी शुरू हो गया है। सफल कार्यक्रम के लिए उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई एवं संबधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। वहीं इसमें भाग लेने के इच्छुक 15 से 29 आयु तक के कलाकार youthboard.rajsthan.gov.in पर जाकर अपना पंजीयन करवा सकते है। प्रजापत ने बताया कि इस बार आयोजन की थीम विज्ञान प्रोद्योगिकी एवं नवाचार पर आधारित होगी।

28वें दिन भी धरना जारी, ट्रोमा निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले उपखंड कार्यालय में 28वें दिन धरना जारी रहा। धरनार्थियों ने चिकित्सा विभाग, प्रशासन व दानदाता परिवार के बीच गतिरोध को दूर कर ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की। धरनार्थियों ने बताया कि आगामी सोमवार को एक आम बैठक बुलाकर संघर्ष को तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। धरने पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल, हरिप्रसाद सिखवाल, चुन्नीलाल टाडा, भंवरलाल, राजेंद्र, लक्ष्मीनारायण ग्वाला, प्रकाश गांधी,  बगुराम जाखड़, ताहिर काजी, रोहिताश, मनोज सोमानी, जावेद बेहलिम, मदनलाल प्रजापत, तोलाराम भुंवाल, डूंगरराम महिया, लक्ष्मण जाखड़, परमेश्वर, श्याम सारस्वत, लालचंद गुर्जर, शौकीन काजी, तिलोकराम मेघवाल, गायत्री मेघवाल, भोलाराम, राजेंद्र कुमार परिहार, गोपालराम जाखड़, अबू तंवर, पवन स्वामी, शिवकुमार सोनी, लक्ष्मण जाखड़ सहित अनेक नागरिक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की मांग के लिए धरना 28वें दिन रहा जारी।

कोटासर गौशाला में गौ चिकित्सालय का लोकार्पण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला प्रांगण में गौ चिकित्सालय प्रारंभ कर दिया गया है। संत सत्यानंद गिरीजी महाराज, कोलायत ने इसका लोकार्पण करते हुए पूर्ण निष्ठा व निस्वार्थ भाव से गौसेवा करने की प्रेरणा दी। महाराज ने चिकित्सालय के निर्माता परिवार दुलचासर के मूंधड़ा परिवार का आभार जताया। दानदाता परिवार के पार्वती देवी, सुशील कुमार, पूनमचंद, शिव शंकर, संदीप कुमार मूंधड़ा ने दिवंगत तख्तमल व रूघलाल मूंधड़ा की स्मृति में ये निर्माण कार्य करवा कर गौशाला को सौंपा है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में दुलचासर के ओंकारमल, रामकुमार, पूनमचंद, हरिराम मूंधड़ा, पंडित सुनील कुमार जाजड़ा, गोविंदराम महिया, भागीरथ ओझा, हरिकिशन सारस्वत, रमेश कुमार बोहरा, हनुमान प्रसाद, सुनील कुमार माथुर, हनुमान प्रसाद सुथार, पंकज पुरोहित, अतुल कुमार बीकानेर, पेमाराम गोदारा, पूर्व सरपंच रामेश्वरलाल, भंवरलाल, तोलाराम गोदारा, दुसारना पिपासरिया सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। गौशाला समिति के किशोरसिंह, मालसिंह, अमरसिंह, मालाराम, मदनलाल, ओमसिंह ने दानदाता परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में गौ चिकित्सालय प्रारंभ।

गौशाला में लगवाए पंखे, दानदाता का जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर की श्रीभैरव नंदी गौशाला में गणेशराम पुत्र हीराराम पटवारी द्वारा पांच पंखे लगवाए गए। गर्मी में गौवंश के लिए जरूरत होने पर और पंखे लगवाने का आश्वासन भी दानदाता ने दिया। समिति द्वारा परिवार का आभार जताया गया।