Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2024। क्षेत्र में लूटपाट की वारदातें भी बढ़ने लगी है। रविवार दोपहर करीब 1 बजे गुसाईंसर बड़ा रोड पर दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने एक थार गाड़ी को रूकवा कर उसके सवार लोगों के साथ मारपीट कर सोने की दो चैन व सोने का कड़ा लूट लिया व गाड़ी को भी तोड़ फोड़ दिया। रतनगढ़ के बिनादेसर निवासी 34 वर्षीय राधेश्याम पुत्र लक्ष्मीनारायण ब्राह्मण ने रविवार को थाने पहुंच कर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि वह अपनी थार गाड़ी में श्रीडूंगरगढ़ से गांव गुसाईंसर बड़ा जा रहा था। श्रीडूंगरगढ़ से निकलते ही कुछ दूर पर एक स्वीफ्ट गाड़ी सवारों ने उसे रूकवाया व मारपीट करते हुए धमकाया। आरोपियों ने उसके सोने की दो चैन व कड़ा छीन लिया व गाड़ी को तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्रसिंह को दी है। बता देवें घटना के बाद गांव गुसाईंसर बड़ा में भी चर्चा का विषय बना रहा व ग्रामीणों ने भी बढ़ती लूट व चोरी की वारदातों पर चिंता जताई।