Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20241102-WA0107
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2024। मघराज मोतीलाल तापड़िया सेवा धाम एवं सावित्री देवी जुगल किशोर मूंधड़ा सेवा कुंज बालिका छात्रावास का वार्षिकोत्सव कल रविवार को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। आदर्श विद्या मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। बच्चों द्वारा मल्लखंभ, रस्साकस्सी व योग का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताल छापर निवासी पन्नालाल भंसाली व विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर विभाग के संघ चालक टेकचंद बरडिया शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता जोधपुर प्रान्त के सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष नंदलाल भाटी करेंगे। समारोह में सेवा भारती के स्थानीय कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे है तथा अनेक मौजिज लोग शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह की तैयारियों में उत्साह के साथ जुटे है बच्चे।