Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-11-02 at 10.47.25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2024। ईंट उठाकर सिर पर दे मारी और पीड़ित के सिर व कान से खून बहने लगा और इस मामले में सेरूणा थाने में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 35 वर्षीय बाबूलाल पुत्र चंद्राराम नाई निवासी लिखमीसर उतरादा ने इसी गांव के बाबूलाल पुत्र भंवरलाल ज्याणी पर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 31 अक्टूबर को वह गांव में ही स्थित हनुमानजी मंदिर के पास खड़ा था। तभी वहां आरोपी कैंपर गाड़ी लेकर आया और परिवादी के साथ गाली गलौच करने लगा। आरोपी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर दे मारी जिससे उसके सिर व कान से खून बहने लगा। आरोपी परिवादी से मारपीट करने लगा तो वहां आस पास खड़े ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। परिवादी की शिकायत पर सेरूणा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच कार्यवाहक थानाधिकारी हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी गई है।