Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2024। पढ़ें आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में दिन भर की कुछ खास खबरें एक साथ।

श्रीडूंगरगढ़ के युवा बने पड़िहारा क्रिकेट कप के विजेता, मिली 71 हजार की ईनामी राशी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती रतनगढ़ तहसील के गांव पडिहारा में आयोजित की गई रात्रिकालीन एकल ग्रामीण प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 14 की टीम विजेता बनी है। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के सभी खिलाड़ी एक ही गांव या शहरी क्षेत्रसे हो तो एक ही वार्ड के होने अनिवार्य थे। प्रतियोगिता में कुल 56 टीमों ने भाग लिया एवं श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 14 की टीम ने फाइनल मैच में नेछवा को हरा कर कप जीत लिया। फाईनल मैच के बाद आयोजित किए गए पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 14 की टीम को 71 हजार रुपए की नकद ईनामी राशी एवं ट्राफियां प्रदान की। प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन का खिताब श्रीडूंगरगढ़ के दिनेश मीणा को चुना गया एवं फाईनल मैच में मैन आफॅ दी मैच श्रीडूंगरगढ़ के अनुराग उपाध्याय को चुना गया। टीम कप्तान अनिल सेवग ने बताया कि टीम में वार्ड के खिलाड़ी दिनेश मीणा, गज्जू माली, रामनिवास फौजी, अनुराग उपाध्याय, रफीक काजी, बाबू गेल, इमरान काजी, मुस्तफा, अमित देराश्री, किशन पालीवाल, घने खान शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के युवा बने पडिहारा कप के विजेता, मिली 71 हजार की ईनामी राशी।

आरएसएस का पथ संचलन मंगलवार को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के जन्म शताब्दी वर्ष में प्रवेश के साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार शाम को 7 बजे बिग्गाबास बस्ती का पथ संचलन आयोजित किया जाएगा। बिग्गाबास में लगने वाली हनुमान शाखा के कार्यावाह ने बताया कि संचलन मंगलवार शाम को शहीद हेमू कालाणी पार्क से रवाना होगा एवं घूमचक्कर, स्टेशन रोड़, पुरानी नगरपालिका, गोपालदास स्वामी की दुकान, गौरव पथ, रामगोपाल सुथार की दुकान, मोचीवाड़ा, बाम्बेमॉल, गणेशजी मंदिर होते हुए हनुमान शाखा स्थल पर पूर्ण होगा। विदित रहे कि इस वर्ष विजयदशमी के दिन एक बड़ा संचलन करने के बजाए कस्बे के अलग अलग बस्ती अनुसार अलग अलग पथ संचलन निकाला जा रहा है। शाखा एवं बस्ती अनुसार निकाले जा रहे इस संचलन की तैयारी में बिग्गाबास के स्वंयसेवक उत्साह के साथ जुटे हुए है।

सरकारी कॉलेजों में फीस जमा करवाने की बढ़ाई तिथी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के निर्देशानुसार सभी राजकीय महाविद्यालयों में बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं एमए फाईनल के विद्यार्थियों को अपनी फीस जमा करवाने के लिए तिथी बढ़ा दी गई है। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि पूर्व में अंतिम तिथी 4 नवम्बर ही थी, लेकिन अब इसे बढ़ा कर 15 नवम्बर कर दी गई है। प्रवेशित विद्यार्थी ई मित्रा के माध्यम से अपनी फीस जमा करवा सकेगें।

जाखड़ को बनाया जिला हैड, वालीवाल टीम बनाने की जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्टेयर्स वॉलीबॉल के राजस्थान हैड संदीप सरगरा ने क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी रामकरण जाखड़ को स्टेयर्स वॉलीबॉल का जिला हैड नियुक्त किया है। जाखड़ ने बताया कि स्टेयर्स गत दो वर्षों से लगातार वॉलीबॉल के उत्थान के लिए जुटा हुआ है एवं देश की ओलंपिक टीम एवं जिले की टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में प्रयासरत है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के रामकरण जाखड़ को बनाया गया स्टेयर्स वॉलीबॉल का जिला हैड।