Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

नौजवान मोटरसाइकिल सहित टकराया ऊंट गाड़े से, हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में सींथल नापासर रोड पर कालासर, जामसर निवासी 18 साल के नौजवान रामनिवास पुत्र महीराम जाट की मोटरसाइकिल आगे चल रहे ऊंट गाड़े से पीछे से टकरा गई। जिससे चोट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक के चाचा लालूराम पुत्र जेठाराम जाट ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका भतीजा कालासर से कुचोर आथुणी जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना होने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पीएम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच उसआई जसवीर कुमार को दी गई है।

ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की अचानक हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में शेरगढ़, जोधपुर निवासी डूंगरसिंह पुत्र तगतसिंह राजपूत ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई 58 वर्षीय अमानसिंह एक सिक्योरिटी एजेंसी में कार्यरत था। जहां पावर ग्रीड जयमलसर मंगलवार को घटना स्थल पर ही अचानक उसकी तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

अज्ञात युवक की ईलाज के दौरान हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में हैड कांस्टेबल साहबराम ने एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो जाने की मर्ग दर्ज करवाई है। साहबराम ने रिपोर्ट में बताया कि 18 अक्टूबर 2024 को रात करीब 10 बजे एक अज्ञात आदमी को 108 द्वारा लाकर पीबीएम अस्पताल बीकानेर के ही वार्ड आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान 23 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की जानकारी जुटाने के प्रयाास किए परंतु विफल रही। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है।