Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-10-27 at 17.21.50
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27अक्टूबर 2024। बीदासर रोड पर नव निर्माणाधीन बालिका छात्रावास में उदरासर के गोदारा व दुलचासर के महिया परिवार ने एक-एक कमरे का निर्माण करवाने की घोषणा की है। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक में दिवंगत गोपालराम गोदारा उदरासर की स्मृति में उनके पुत्र रामचंद्र गोदारा ने तथा पूर्व सरपंच दिवंगत किस्तुराराम महिया दुलचासर की स्मृति में उनके पुत्र प्रेमाराम, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, राजूराम, माणकचंद, रामकिशन एवं पौत्र अशोक कुमार, सचिन महिया ने बालिका छात्रावास में एक एक कमरे का निर्माण करवाने की घोषणा की। बैठक के अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष श्याम सुदंर आर्य ने दोनों परिवारों को महिला शिक्षा के लिए योगदान देने पर आभार जताया। आर्य ने बताया कि बैठक में समाज के आमजन की इस संस्था में सदस्यता शुल्क ग्यारह हजार रुपये निर्धारित है, में अधिकाधिक सदस्य बनाने की रुपरेखा तैयार की गई। बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने आय-व्यय एवं छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसकी समीक्षा करते हुए मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशन में 2 करोड़ 7लाख रुपये की आय-व्यय का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इस दौरान संस्था सदस्य चन्द्राराम आर्य ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिवंगत गोपालराम गोदारा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा उदरासर के राजकीय विद्यालय में भी एक कमरे का निर्माण करवाया गया है। बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीश दयाराम गोदारा, सेवानिवृत्त तहसीलदार चन्द्राराम आर्य, हड़मानाराम भाम्भू, मोडाराम तरड़, मालाराम सिवल, श्रवणराम जाखड़, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुराम बाना, चाँदराम चाहर, ओमप्रकाश भादू, डालूराम सींवर, गणेश पोटलिया, हनुमान सिंह मोटसरा, धर्मपाल बांगड़वा, तोलाराम सिहाग, हरिराम सारण, डालूराम कस्वां, भंवरलाल खिलेरी, पीथाराम सारण, गोपाल खिलेरी, ईश्वरराम भूकर, नरेन्द्र कुमार आर्य, कुशलाराम गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, गोपाल गोदारा, निमाराम लुखा, भंवरलाल बाना, रामचंद्र गिला, शंकरलाल जाखड़, हरिराम पुनियां सहित अनेक सदस्य शामिल रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।