Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-10-27 at 13.25.21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2024। नेशनल हाइवे पर स्थित सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेसोमू में आज 24 वां वार्षिकोत्सव ‘मंथन’ धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर 2 बजे समारोह प्रारंभ होगा और ये मंथन उत्सव श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। स्कूल के छात्र-छात्राएं गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, राजस्थानी नृत्य, विभिन्न प्रांतीय नृत्य, स्पोर्ट्स थीम डांस, गुरु-दक्षिणा थीम डांस, पंजाबी डांस, कत्थक, मारवाड़ी नाटक, हिंदी-अंग्रेज़ी नाटक, ऑर्केस्ट्रा, योगा डिस्प्ले और ग्रांड फिनाले जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने बताया कि इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, सम्मानित अतिथि पूर्व छात्र व आरएएस धीरज जोशी, विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग सहित स्कूल के सभी विद्यार्थियों सहित अभिभावक व क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक लिंक को फॉलो कर आप विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों से लाइव जुड़ सकते है।   https://www.facebook.com/sridungargarhtime