Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी.मिशन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया गया। सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर उत्सव में भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए माँ लक्ष्मी के पूजन की जानकारी देते हुए दीप पर्व का महत्व बताया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा नर्सरी से प्रथम तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, द्वितीय से पांचवी तक के बच्चों के लिए दीपक सजाओ प्रतियोगिता तथा छठी से ग्याहरवीं तक के बच्चों के लिए रंगोली सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा स्टाफ सक्रिय रहा व एक दूसरे को महापर्व की शुभकामनाएं भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल मे हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव।

आर्य को दी श्रद्धाजंलि, ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नेता कुंभाराम आर्य की 29वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को वीर तेजा मंदिर में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में सेवानिवृत्त न्यायाधीश दयाराम गोदारा ने किसान हित में आर्य के विचारों को संजीवनी की तरह बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष ने ही किसानों को जमीन का हक दिलवाया। सभा में साहित्यकार श्याम महर्षि व एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने किसान नेता कुंभाराम आर्य के बारे में विचार व्यक्त करते हुए उन्हें समाज व राष्ट्र का बड़ा व्यक्तित्व बताया। सेवानिवृत्त तहसीलदार चन्द्राराम आर्य, आशीष जाड़ीवाल, सुशील सेरडिया ने आर्य के जीवन प्रसंगों के बारे में जानकारी दी। सभा में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, मोडाराम तरड़, हड़मानाराम भाम्भू, मालाराम सिवल, श्रवणराम जाखड़, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुराम बाना, चाँदराम चाहर, हेतराम जाखड़, राजेन्द्र स्वामी, हरिप्रसाद सिखवाल, केके जांगिड़, कानाराम तरड़, ओमप्रकाश भादू, डालूराम सींवर, गणेश पोटलिया, रामचंद्र गोदारा, हनुमान सिंह मोटसरा, भिखराज जाखड़, धर्मपाल बांगड़वा, तोलाराम सिहाग, हरिराम सारण, डालूराम कस्वां, भंवरलाल खिलेरी, पिथाराम सारण, गोपाल खिलेरी, ईश्वरराम भूकर, प्रभुराम जाखड़, नरेन्द्र कुमार आर्य, कुशलाराम गोदारा, खींयाराम गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, गोपाल गोदारा, मुन्नीराम बाना, निमाराम लुखा, भंवरलाल बाना, रामचंद्र गिला, शंकरलाल जाखड़, रामकिशन गावड़िया, हरिराम पुनियाँ सहित अनेक युवाओं ने भी आर्य को श्रंद्धाजलि अर्पित की। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नेता कुभांराम आर्य को दी श्रद्धाजंलि।

नए जूतों का मिला कट्टा, किसी का हो तो संपर्क करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसी जूता व्यापारी के सामान ले जाते हुए एक ट्रेक्टर से जूतों का पूरा कट्टा नीचे गिर गया। कट्टा जमील को मिला और उसने ओमप्रकाश सोनी के मकान के पास रखा है। अजीत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये कट्टा किसी ग्रामीण व्यापारी की लग रहा है जिसने जूते बेचने के लिए खरीदे हो। अगर ये कट्टा किसी पाठक को हो या कोई पाठक ऐसे किसी व्यापारी को जानता हो जिसका शनिवार को स्वर्णकार माताजी मंदिर से बाजार की ओर आने पर गिर कर खो गया है। तो वे 8949091383 पर संपर्क कर ये कट्टा प्राप्त कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जूतों से भरा कट्टा मिला, किसी को हो तो करें मदद।