Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2024। त्योहारी सीजन में शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अगुवाई में एक जांच दल बाजार पहुंचा। दल ने दुकानों पर मिठाईयों व मावा का निरीक्षण करते हुए नमूने एकत्र किए। दल सदस्यों ने गणेश मावा भंडार, महामाया मिष्टान्न भंडार, वेदप्रकाश शर्मा मावा भंडार, डेलू मावा भंडार, लक्ष्मी मावा भंडार, गुसाईंजी महाराज मावा भंडार, बीकानेर रेस्टोरेंट, रामदेव मावा भंडार प्रतिष्ठानों पर मावा व मिठाईयों की सामग्री का निरीक्षण किया व नमूने एकत्र किए। दल ने 6 मीठा मावा, 1 रसगुल्ला, 1 नमकीन, 1 घी का सैंपल लिया गया। मित्तल ने बताया कि अनेक दुकानों पर शुद्ध आहार का संदेश देते हुए मिलावट से दूर रहने के निर्देश दिए गए व टीम ने कुल 9 सैंपलों का संग्रहण कर जांच के लिए भेज दिए है। इस दौरान टीम में तहसीलदार कुलदीप मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार गोदारा व कस्बा पटवारी सीताराम शामिल रहें। सैंपल में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।