Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2024। दीपावली से पूर्व सफाई संबंधी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश नगरपालिका ईओ अविनाश शर्मा ने सभी पालिका कर्मचारियों को दिए है। शर्मा के निर्देशों पर शुक्रवार सुबह एसआई कमल चांवरिया की अगुवाई में कार्मिकों की टीम ने बिग्गाबास की सब्जी मंडी से 20 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई की है। चांवरिया ने बताया कि वन टाइम यूज पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर सभी नागरिक थैलों का प्रयोग करें। जिससे पर्यावरण के साथ वे सफाई व्यवस्था में भी सहयोगी बनकर कस्बे के जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकें। कुछ दुकानों पर हुई कार्रवाई के बाद कुछ दुकानदारों ने पॉलीथिन का स्टॉक जल्दबाजी में दुकानों से हटा दिया। शुक्रवार सुबह ही कार्मिकों के दल ने घुमचक्कर से बाजार तक सड़क पर बैठे या सड़क पर मिले पशुओं को रेडियम पट्टियां पहनाई गई। बता देवें जिलाकलेक्टर द्वारा पशुओं को रेडियम पट्टियां पहनाकर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। इस दौरान जमादार सुनील, धमेंद्र, ललिता व बनवारी सहित पालिका कार्मिक शामिल रहें।