Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2024। दुलचासर में मंगलवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारी सक्रिय रहें और गांव में एंटी लार्वा गतिविधियां करवाई। ब्लॉक के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्मिकों की बैठक ली। सोनी ने डेंगू नियंत्रण के लिए आठ टीमों का गठन किया और टीमों के सदस्यों को घर-घर जाकर दो दिन में सर्वे कार्य पूरा करने की बात कही। एंटी लार्वा की गतिविधियां पूरी कर रिपोर्ट कार्यालय में प्रेषित करने की बात कही। सोनी स्वयं भी डेंगू पॉजिटिव के घर पहुंचे व परिवार को मलेरिया व डेंगू से बचाव की बात बताई। सर्वे टीम द्वारा किए जा रहें कार्यों को क्रॉस वेरीफाई भी किया गया। उन्होंने टीम को आम जनता को डेंगू व मलेरिया की एंटी लार्वा गतिविधियों के बारे में बताने के निर्देश किए और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया। वे राउमावि की प्रार्थना सभा में शामिल हुए व बच्चों को एंटी लार्वा गतिविधियां के बारे में बताया। इस दौरान दुलचासर प्रभारी डॉ नितिन शर्मा और डॉ आयुष जानू भी उपस्थित रहें एवं खंड कार्यक्रम अधिकारी डा राकेश थालोड़ ने श्रीडूंगरगढ़ विकास अधिकारी को पत्र देकर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फागिंग करवाने के लिए पत्र लिखा है।