Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2024। पीएमश्री बाबा छोटूनाथ जी राउमावि नोखा में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सत्तासर की बेटी ने गोल्ड मेडल जीता है। राउमावि की पीटीआई राजबाला ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा लाली सारण पुत्री ओमप्रकाश सारण ने एथलेटिक्स के तश्तरी फैंक में गोल्ड जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजेता बालिका व पीटीआई को सरपंच सुनील मलिक सहित हेतराम सारण, पवन सैनी मोमासर सहित अनेक मौजिज लोगों ने बधाई देते हुए राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर की बेटी लाली सारण ने जिला स्तर एथलेक्टिस में तश्तरी फैंक में जीता गोल्ड, मिल रही बधाईयां।