Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बाबोजी की बरसी पर संपन्न हुआ जागरण व भंडारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित रघुनाथजी मंदिर में बाबोजी स्वामी सरजूदास जी पुजारी की बरसी पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बाबाजी के मंदिर प्रांगण को सजाया व आरती पूजन किया। पुजारी अशोक आसोपा ने बताया कि मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन संपन्न हुआ व सुबह भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान डूंगरमल आसोपा, बनवासी आसोपा, सीताराम सारस्वत, नरेंद्र, हरिप्रसाद, शंकर, पवन व पार्षद रजत आसोपा सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबाजी की बरसी पर रघुनाथजी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ जागरण व भंडारा।

अंचल में बरसे बादल, किसान चिंतित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांव सोनियासर गोदारन व बरजांगसर व आस पास के गांवो में सोमवार को हल्की बरसात हुई। वहीं मंगलवार को कस्बे में बूंदाबांदी हुई है। बता देवें बारानी किसान जहां कटाई में जुटें है वहीं सिचिंत किसान भी मूंगफली निकालने में व्यस्त है ऐसे में बादलों के छाने व हल्की बरसात से भी किसानों को तैयार उपज में नुकसान की आशंका से चिंतित हो उठे है। किसान भींयाराम ने बताया कि कटाई के समय किसान बरसात नहीं आने की ही प्रार्थना कर रहे है। जिससे फसल खराब ना हो। बता देवें नोखा के गांव रोड़ा, जसरासर, साधासर में सोमवार को हुई बरसात से किसान को भारी नुकसान हुआ है। अंचल में बादलों के छाने से किसानों की नींद उड़ गई है और ऐसे में क्षेत्र के किसान भी शीघ्रता से उपज को समटने में जुट गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में सोमवार को हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में हुई हल्की बरसात से ग्वार की फसल कटाई कर रहें किसान हुए परेशान।

बीकानेर मंडल के आरक्षण केन्द्रों पर दीपावली के दिन केवल एक शिफ्ट में होगा, आरक्षण कार्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर दीपावली के दिन, दिनांक 01.11.2024 को बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, सादुलपुर, चूरू आरक्षण केन्द्रों पर केवल एक शिफ्ट में 08:00 बजे से 14:00 तक आरक्षण कार्य किया जायेगा। इस सम्बन्ध में बीकानेर मंडल के यात्रियों से अनुरोध है, कि उक्त सूचना को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा हेतु आरक्षण समय से करवायें।