Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एसडीएम ने मंडी निरीक्षण कर, दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। मित्तल ने न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद केंद्र का जायजा लिया व यहां किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं किए जाने के निर्देश दिए। आगामी 1 नवबंर को शुरू होने वाली खरीद को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश देते हुए पारदर्शी व व्यवस्थित खरीद की बात कही। इस दौरान मित्तल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार कुलदीप मीणा व मंडी सचिव सुरेंद्र बांगड़वा सहित दावेदार मौजूद रहें। बांगड़वा ने बताया कि बैठक में क्षेत्र से प्राप्त 12 प्रकरणों पर विचार विमर्श हुआ। जिनमें से 2 लंबित रहें तथा 2 निरस्त हो गए है। एक प्रकरण तिथि समाप्ति के 42 दिन बाद देरी से प्राप्त हुआ जिसमें समयावधि की छूट के लिए जयपुर भिजवाने के निर्देश दिए गए है। वहीं 7 प्रकरणों में 14 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने किया मंडी का निरीक्षण, खरीद शुरू होने से पहले पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए।

आईपीएस दंपत्ति ने लगाई वीर बिग्गाजी मंदिर में धोक, ग्रामीणों ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसिद्ध वीर बिग्गाजी महाराज के दर्शन करने देश भर से उनके अनुयायी पहुंचते है। सोमवार को धड़ देवली बिग्गा में स्थित वीर बिग्गाजी मंदिर में मध्यप्रदेश केडर के आईपीएस दंपत्ति आयुष जाखड़ व उन की पत्नी आईपीएस अनु बेनीवाल ने दर्शन किए। आयुष जाखड़ व अनु बेनीवाल पूर्व डीआईजी दिलीप जाखड़ के पुत्र व पुत्र वधू है। मंदिर पहुंच कर दोनों ने वीर बिग्गा जी महाराज के दर्शन किए। मंदिर समिति सहित बिग्गा व सातलेरा के ग्रामीणों ने उनका साफा पहनाकर स्मृति चिह्न देते हुए सम्मान किया। इस दौरान बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, किसान मोर्चा के तोलाराम जाखड़, गोपाल गोदारा, छगनलाल ओझा, रमेश जाखड़, खेताराम गिला, खुमाराम जाखड़ सातलेरा, मोहनराम जाखड़, तेजाराम डूडी, मंदिर समिति के बेगराज जाखड़, दिनेश जाखड़ उपस्थित रहें। आईपीएस दंपत्ति ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईपीएस दंपत्ति का किया बिग्गा धाम पर स्वागत सम्मान।