Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2024। दुष्कर्म व ब्लैकमेल के आरोप में एक आरोपी को दोषी पाए जाने पर थानाधिकारी इंद्रकुमार ने रविवार को पकड़ कर हवालात में बंद किया। आरोपी को सोएब चेजारा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता देवें गत 15 अक्टूबर को कस्बे में मोमासर बास निवासी 19 वर्षीय युवती ने सोएब के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामले के जांच अधिकारी इंद्रकुमार ने मामले की गंभीरता पर एक्शन लेते हुए पांच दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। विदित रहें युवक ने युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की व उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के फोटो वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया व कई बार किसी कैफे में बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की माँ को फोन कर उसे भेजने की धमकियां देने के आरोपी युवक को थानाधिकारी इंद्रकुमार ने रविवार को गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिलाई।