Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-10-20 at 9.35.46 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2024। क्षेत्र के गांव पुंदलसर में शनिवार को 9-10 जनों ने मिल कर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की और मारपीट में युवक को गंभीर चोटे आई है। पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए युवक के भाई में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि पुदलसर निवासी केसरीचंद नायक ने इसी गांव के दुर्गाराम , भंवरलाल, राजूराम, मघाराम, हंसराज व अन्य 4-5 के खिलाफ लिखित परिवाद देकर मामला दर्ज करवाया है। केसरीचंद ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी मघाराम उसकी दुकान आए और उसके छोटे भाई को अपने साथ ले गए रात करीब 12.30 बजे आरोपी हंसराज ने उसे फोन कर कहा कि तुम्हारे भाई के चोट लग गई है उसे बीकानेर ट्रॉमा ले जा रहे है। वहां परिवादी पहुंचा तो घायल संतोष ने उन्हें आरोपियों के साथ पाइप से मारपीट करने की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में फरार आरोपियों के चार परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ करेंगे।