Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-10-20 at 11.31.57
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2024। दीपावली को लेकर इस बार भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। साल का सबसे बड़ा त्योहार और महालक्ष्मी पूजन सभी हिंदू धर्मावलंबी सही समय व दिन में ही करना चाहते है। विभिन्न स्थानों पर इस विषय पर ज्योतिषी व विद्वानजन अपनी राय दे रहें है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी लोगों में ये जानने की जबरदस्त उत्कंठा है कि पूजन कब करें.? इस संशय को मिटाने व पूरी तरह से भ्रम दूर कर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की पहल पर अंचल में एक ही दिन दीपावली मनाने व विधि विधान से लक्ष्मी पूजन करने, को लेकर विद्वानजनों की एक संगोष्ठी का आयोजन आज, रविवार शाम 4 बजे संस्कृत विद्यालय में रखा गया है। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता माँ सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पंडित देवीलाल उपाध्याय करेंगे। इसमें विद्यालय के प्राचार्य गोविंदप्रसाद शास्त्री, हेमराज शास्त्री, मघराज तिवाड़ी, गोपाल शास्त्री, विष्णुदत्त शास्त्री व कैलाश आसोपा शामिल होंगे। सभी विद्वान जन व ज्योतिषी गण विचार विमर्श करते पूरे क्षेत्र को धर्मशास्त्र सम्मत निर्णय करते हुए एकमत देंगे। जिससे हमारे क्षेत्र में समृद्धि का विकास हो, हर प्राणी सुखी हो ऐसी कामना दीप पर्व के साथ सभी मिलकर कर सकें। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर होगा, आप सभी इस चर्चा में ऑनलाइन जुड़कर भाग ले सकते है और आपके प्रश्नों के जवाब भी विद्वान जनों से टाइम्स के माध्यम से जानकर अपने संशय को पूरी तरह दूर कर सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज की लिंक पर जाकर पेज को फॉलो जरूर करें :- https://www.facebook.com/share/fEeAQMUTFaR49vGg/