Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20190503-WA0021
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 1 जुलाई 2019। आज युथ कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरी राम बाना के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी का जन्मदिन युथ कांग्रेस कार्यालय में पेड़-पौधे लगाकर मनाया। हरीराम बाना ने कहा कि रामेश्वरलाल डूडी का जीवन गरीब,  किसानों, युवा, मजदुर के लिए संघर्ष का जीवन रहा है युवा कार्यकर्ता उनके जीवन आदर्श से प्ररेणा लें व देश के उपेक्षित वर्ग के लिए कार्य करें। जन्मोत्सव में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अमरचंद गोदारा, बीरबल साईं, परमेश्वर पुनिया, मदन नैन, गंगाराम गोदारा, तुलसीराम जाखड़, मनोज गोदारा, रामेश्वर जाखड़, संतोष गोदारा, विनोद गोदारा, पप्पू बाना, रामनिवास जाखड़, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धौलिया ग्राम में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रामेश्वरलाल डूडी के जन्मोत्सव पर राजकीय विद्यालय में पौधारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के प्राचार्य सन्तोष गोदारा ने बताया कि धरती की गोद को हरा भरा करने का यह पुनित कार्य ग्रामीणों ने किया व विद्यालय स्टाफ ने पूरा सहयोग किया। गोदारा ने कहा कि सभी ग्रामवासियों को इससे प्ररेणा लेकर बच्चों के जन्मोत्सव पर अपव्यय ना कर प्रकृति को हरा भरा करने का प्रयास करना चाहिए जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। गांव के उपसरपंच रामेश्वर लाल गोदारा, देदाराम गोदारा, कुशलाराम गोदारा, तुलसाराम गोदारा, सत्यनारायण गोदारा, पूनम चंद नाई, कालूराम गोदारा, विनोद गोदारा, नानूराम गोदारा, चेतनराम गोदारा, परमेश्वर गोदारा, अशोक गोदारा, रामुराम गोदारा, कानाराम गोदारा, सुभाष गोदारा, श्रवण सहारण, सहित बड़ी संख्या में गांव के युवाओं ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया रामेश्वरलाल डूडी का जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। ग्राम धोलिया में युवा कांग्रेस ने भी डूडी का जन्मोत्सव मनाया।