Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

दही का प्रयोग हर घर में होता है. लेकिन क्या आपको पता है दही (curd) में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है. दही में कैल्शियम (calcium), प्रोटीन (protien), विटामिन (vitamin) पाया जाता है. दूध (milk) के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदा करता है. वैसे तो लोग इसमें चीनी या नमक मिक्स कर खाना पसंद करते हैं. मगर इसमें कुछ अन्य चीजें मिलाकर खाने से बहुत सी बीमारियों से राहत मिलती है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि दही किस समस्या के लिए दही में क्या मिलाकर खाना चाहिए (benefits of curd).

शक्कर और ड्राई फ्रूट्स
दुबले-पतले लोगों को सही वजन पाने के लिए रोजाना 1 कटोरी दही में शक्कर और ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर खाना चाहिए. इससे वजन बढ़ने के साथ थकान व कमजोरी भी दूर होने में मदद मिलती है.

सौंफ
जिन लोगों को अच्छी व गहरी नींद लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्हें 1 कटोरी दही में 1/2 छोटा चम्मच सौंफ मिक्स कर सेवन करना चाहिए. इससे अच्छी नींद आने के साथ गैस और जलन की परेशानी से भी राहत मिलता है.

भूना जीरा और काला नमक
पाचन संबंधी परेशानी होने पर 1 कटोरी दही में स्वादानुसार काला नमक और 2-3 चुटकी भूना जीरा मिक्स कर खाना चाहिए. इससे पाचन क्रिया मजबूत होने के साथ भूख बढ़ने में भी मदद मिलेगी.

केला
केले में विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं. ऐसे में पेट से संबंधित परेशानी होनी पर इसे दही में मिलाकर खाने से राहत मिलती है. साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है.

इसबगोल
अगर किसी को लूज मोशन लग गए हो तो ऐसे में दही खाना काफी फायदेमंद होता है. यह पेट को सही रखने के साथ कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है.

(नोट: कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें)