Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20241016-WA0087
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2024। कितासर के पास हाइवे पर अचानक पशु सामने आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां ड्यूटी ऑफिसर डॉक्टर दिनेश परिहार ने घायल शक्तिसिंह निवासी रतनगढ़ का प्राथमिक इलाज कर बीकानेर रेफर कर दिया। घायल बीकानेर से अपने गांव रतनगढ़ लौट रहा था और बीच में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।