Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20241016-WA0005
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2024। विद्युत विभाग द्वारा दीपावली से पूर्व तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। दीपावली पर बिजली आपूर्ति दुरस्त रहें इस हेतु विभिन्न जीएसएसों पर मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। आज ऊपनी 132 केवी जीएसएस पर जरूरी रखरखाव कार्य करने के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। विभाग के जेईएन दिनेश शर्मा ने बताया कि इससे 33 केवी जीएसएस ऊपनी, राजेडू, कल्याणसर पुराना, बापेऊ व दूसारना फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। इन फीडरों से संबंधित सभी गांवो की आपूर्ति इस दौरान बाधित रहेगी। आप ये खबर इन गांवो के सभी ग्रामीणों व किसानों तक पहुंचाए जिससे वे सभी कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।

वहीं बता देवें आज ही रतनगढ़ 220 केवी जीएसएस रखरखाव कार्य के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक का शटडाउन लिया जाएगा। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर 132 केवी जीएसएस से जुड़े गांव मोमासर, सत्तासर, लालासर, आडसर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, धीरदेसर पुरोहितान, कुंतासर, सुरजनसर, लाखनसर, लिखमादेसर आदि गांवों में बने 33 केवी जीएसएस एवं इन सभी 33 केवी जीएसएस से जुड़ें करीब 18 गांवों में बिजली पूरी तरह से बंद रहेगी। जेईएन सुशील छींपा ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक इन गांवों के क्षेत्रों में घरेलू, कृषि कुंओं, पीएचईडी एवं औद्योगिक समस्त प्रकार की सप्लाई बंद रहेगी।