Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ।

हनुमान धोरा मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मुख्य हनुमान धोरा मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। पंडित शिवभगवान सिखवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर की रात को बाबा को खीर का प्रसाद भोग लगाया जाएगा व सुदंर कांड के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भवानीशंकर देरासरी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 17 अक्टूबर, गुरूवार को बाबा का श्रृंगार, अभिषेक व विशेष पूजन किया जाएगा। गुरूवार को ही मेले का आयोजन होगा व शाम को महाआरती का आयोजन होगा।

पूनरासर नवयुवक सेवादल देगा 9 किलोमीटर पर सेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर मेले के लिए बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ से हजारों की संख्या में पैदल यात्री श्रीडूंगरगढ़ से कच्चे मार्ग होते हुए समंदसर, पूनरासर की यात्रा करेगें। इन यात्रियों की सेवा के लिए अनेकों सेवादार अपने अपने सेवा कैम्प लगा रहे है एवं इसी क्रम में श्री पूनरासर नवयुवक सेवादल द्वारा श्रीडूंगरगढ़ से 9 किलोमीटर की दूरी पर अपना सेवा कैम्प आयोजित करेगा। नवयुवक सेवादल द्वारा वर्ष 2012 से लगातार यह शिविर लगा कर जातरूओं को सेवाएं दी जा रही है। दल के कार्यकर्ता मंगलवान को ही शिविर स्थल पर पहुंच गए एवं साफ-सफाई कर कैम्प लगाने में जुट गए है।

समंदसर में होगा भजन संध्या का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव समंदसर में बुधवार रात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अशोक नागौर, बंटी नागौरी, मुकेश प्रजापत, खुशी पालायत भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं रानी जोधपुर व अनु जोधपुर द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएगी।

बादनूं में शहीद कालूराम इंदलिया को किया याद

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बादनूं में शहीद कालूराम इंदलिया स्मृति सामुदायिक भवन में स्थित शहीद कालूराम स्मारक पर शहीद कालूराम इंदलिया की 62 वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शहीद कालूराम इंदलिया सेवा समिति अध्यक्ष खुमाराम इंदलिया ने कहा कि कालूराम इंदलिया ने जीवन भर सामंती नीतियों का खुल कर विरोध करते हुए बलिदान दिया। चंदूलाल मायल ने कहा कि कालूराम एक देशभक्त और प्रजातांत्रिक विचारों के संपोषक थे।उपाध्यक्ष दीपाराम इंदलिया ने शहीद कालूराम के विचारों को घर घर पहुंचाने की बात कही।सचिव गोविंद पंवार ने बताया कि संगोष्ठी में पूर्व अध्यक्ष हेतराम इंदलिया, वार्ड पंच फुसाराम मायल, जेठाराम इंदलिया, दुलाराम इंदलिया, ज्ञानीराम पंवार, बुधाराम इंदलिया, सहीराम हुड्डा, मोहनलाल इंदलिया, भंवरलाल भरनावा, भगवानाराम इंदलिया, भंवरलाल घिंटाला, धर्माराम इंदलिया, भंवरलाल चालिया, जोधाराम कड़वा, बाबूलाल इंदलिया, नेमाराम मेहरड़ा ने विचार रखे।

अवादा फाउंडेशन ने स्कूल में दरी,कुर्सियां और ग्रीन बोर्ड भेंट किया

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अवादा फाउंडेशन बीकानेर ने मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, बादनूं में 15 कुर्सियां, 8 व्हाइट ग्रीन बोर्ड और 5 दरियां सहित शैक्षणिक सामग्री स्कूल को भेंट की। संस्था प्रधान गणेशाराम तरड़ ने बताया कि अवादा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने विद्यालय पहुंच कर 68 वी राज्यस्तरीय स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी बीकानेर टीम की खिलाड़ियों को मिठाई खिला कर सम्मान किया इस मोके पर अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतु पटवारी ने राजस्थान टीम में बादनूं स्कूल की चयनित बालिकाओं को बधाई देते हुए खेल व शिक्षा मे समन्वय बैठाये रखने हेतु प्रेरित किया। अवादा से अजय शेखावत प्रोजेक्ट निदेशक महेश माथुर उप प्रबंधक सी एस आर ,सरपंच प्रतिनिधि मालाराम नागा,रालोपा नेता दानाराम घिंटाला सहित विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने अवादा फाउंडेशन का आभार जताया।