Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2020। क्षेत्र में हाइवे पर हादसों में कमी नहीं आ रही है। सातलेरा बस स्टैंड पर अभी-अभी एक तेज गति के ट्रक ने एक गाय को भीषण टक्कर मारते हुए उसके शरीर को चीथड़ों में बदल दिया। इस दुर्घटना का फ़ोटो भी छापने लायक नहीं है। ट्रक तेज
धमाके के साथ गाय से टकराया और करीब सौ फीट से अधिक दूरी तक उसे घसीटता हुआ ले गया। गाय की दर्दनाक मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने सातलेरा में हाइवे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने पर आक्रोश प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कितनी मौतों का इंतजार है प्रशासन को, आखिर कब जागेगा?

दुर्घटना के लिए ब्लैक पॉइन्ट है सातलेरा रोही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने बीकानेर जिले में दुर्घटना की अधिकता के लिए 19 स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया हुआ है जिसमें एक सातलेरा रोही भी शामिल है। यहां आए दिन भीषण टक्कर होती है और कभी बेजुबानों की जान जाती है कभी इंसानों की। सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावणिया ने बताया कि ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग चूरू सहित बीकानेर खण्ड को भी पत्र भेजें है परंतु विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणो ने हाइवे पर बस स्टैंड के पास गति अवरोधक लगाने की मांग की है।