Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2024। देव श्रीजसनाथजी महाराज ने प्राणी मात्र के कल्याण के लिए 36 नियमों का प्रतिपादन किया एवं रक्तदान के माध्यम से मौत की ओर बढ़ रहे रोगियों की जान बचाने का महान कार्य करना जसनाथजी महाराज की सच्ची भक्ति होगी। यह बात कही क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने और मौका था सिद्ध युवा महासभा संस्था द्वारा जसनाथजी महाराज के अंर्तध्यान दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ की सिद्ध धर्मशाला में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं के उत्साहवर्धन का। नापासर के नानूनाथ-तुलछीनाथ गोदारा परिवार के आर्थिक सहयोग से आयोजित किए गए इस शिविर में विधायक सहित उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार कुलदीप मीणा भी पहुंचें एवं महासभा संस्था द्वारा वर्तमान कार्यकाल में शानदार गतिविधियों को प्रेरणीय बताते हुए सतत सक्रियता का आह्वान किया। संस्थाध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में 211 युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया एवं पीबीएम चिकित्सालय के रक्तकोष की टीम ने रक्त संग्रहण किया। इस मौके पर टीम प्रभारी डा कुलदीप मेहरा ने श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं को रक्तवीर बताते हुए क्षेत्र में लगातार हो रहे शिविरों के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, डाबला संस्था अध्यक्ष बहादुर मल भारी, कोषाध्यक्ष मदन नाथ सिद्ध, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष बहादुर नाथ ज्याणी, पूर्व अध्यक्ष बीरबल नाथ जाखड़, उपमंत्री चेतनाथ सारण, युवा महासभा मंत्री मघानाथ सिद्ध, उपाध्यक्ष रामरतन हुड्डा, पूर्व सरपंच लालनाथ सिद्ध, लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, रेवंतनाथ, राजूनाथ गोदारा, बलराम नाथ जाखड़, लालचन्द ज्याणी, हेतनाथ महिया, मनोज ज्याणी, मुन्नानाथ सहु, जगदीश नाथ सांई, किस्तूर नाथ, नंदू नाथ, अर्जुन नाथ गोदारा, प्रवक्ता प्रेम नाथ सारण, पूर्व उप सरपचं मूलनाथ, रामकरण बलिहारा, राजेश, डालनाथ सिद्ध, जगदीश, पूरनाथ रीड़ी, महेश, हरदाननाथ, महेन्द्र, महेन्द्रनाथ ज्याणी, पूर्णनाथ महिया, रमेश ज्याणी, मुकेश, ऊंकार ज्याणी, हडमाननाथ, सुल्तान ज्याणी, श्याम सांई, लालनाथ, मांगीनाथ ज्याणी, भवानीनाथ ज्याणी, ओमनाथ ज्याणी, देवनाथ, श्रीचंद सिद्ध, शंकरलाल राजासर सहित बड़ी संख्या में समाज के युवाओं, वरिष्ठजनों की मौजूदगी रही। सभी ने एकमत से समाजहित में एकजुट होने एवं सक्रियता रखने का आह्वान युवाओं से किया। समाज के युवाओं ने समाज का गौरव बढ़ाने वाले ऐसे आयोजन के लिए महासभा, दानदाता परिवार एवं सभी सहयोगियों का आभार जताया। महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध ने बताया कि युवा महासभा संस्था द्वारा समाज के युवाओं को समाजहित में सक्रिय रखने एवं सामाजिक भावों को बढ़ाने के लिए महासभा द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह, वालीवाल प्रतियोगिता के आयोजन व समाज की अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में सहयोग का क्रम चलाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने बढ़ाया रक्तवीरों का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी ने लिया शिविर का जायजा, बढ़ाया युवाओं का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साही युवक लक्ष्य सिद्ध बुधवार को रक्तदान के लिए 18 वर्ष की उम्र पूरी करते हुए उत्साह से रक्तदान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महासभा की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी रक्तदाता युवाओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तसंग्रहण टीम के डॉ कुलदीप मेहरा ने जताया सभी का आभार।