Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2024। मोबाइल वेटरनरी यूनिट का लोकार्पण बुधवार सुबह पशुपालन विभाग कार्यालय में आयोजित समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। मुख्य अतिथि सारस्वत ने 1962 कॉल सेंटर के प्रारंभ होने पर पशुपालकों को उनके दरवाजे पर पशुचिकित्सा सेवा मिलने का विश्वास जताया। सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में तीन मोबाइल वेटरनरी यूनिट रूट बनाकर पशुपालकों को सेवाएं दे रही है और सरकार से एक ओर की मांग शीघ्र की जाएगी जिससे शीघ्र राहत पहुंच सकें। विधायक ने बताया कि केंद्र प्रवर्तक योजना में राज्यभर में बुधवार को 536 यूनिट सेवारत है जिनके लिए 1962 कॉल सेंटर प्रारंभ हो गया है। समारोह की विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने पशुपालकों के हित में बताते हुए इस योजना से आमजन को राहत मिलने की बता कही। समारोह की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक पशुचिकित्सा प्रभारी डॉ उत्तमसिंह भाटी ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाटी ने कहा कि 1962 कॉल सेंटर प्रारंभ होने से पशुपालक के बीमार पशु को मौके पर पहुंच कर चिकित्सा दी जा सकेगी। वहीं प्रत्येक मोबाइल यूनिट के लिए एक पशुचिकित्सक, एक तकनीकी पशु चिकित्साकर्मी, एक ड्राइवर कम पशु परिचालक की व्यवस्था की गई। कॉल सेंटर में 10 पशुचिकित्सकों और तकनीकी पशु चिकित्सा कर्मियों का दल नियोजित किया जाएगा जिससे कॉल सेंटर के माध्यम से सामान्य पशुपालकों के पशुओं का उपचार हेतु टेली मेडिसिन व्यवस्था की जाएगी। भाटी ने सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए आभार जताया। डॉ. सुभाष घारू ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में गोपाल गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी, महेश राजोतिया, गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, डॉ जफर, डॉ दीनू खान, डॉ रुचि, पशु धननिरीक्षक, उदयसिंह बाना, सुमित पुनिया, सुभाष, टीना शर्मा, ममता उपस्थित रहेंl