Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp-Image-2024-09-22-at-18.27.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बीकानेर ने डूंगरपुर को 133 रनों से हरा कर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजसमंद में चल रही 68वीं राज्यस्तरीय 17 वर्ष छात्रा वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में जेके स्टेडियम में बीकानेर टीम ने डूंगरपुर को 133 रन से हराया। बीकानेर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डूंगरपुर टीम 8.4 ओवर में 21 रन पर ऑल आउट हो गई। बीकानेर टीम की ओर से महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बादनूं की छात्रा कंचन प्रजापत ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। दलनायक गणेशाराम तरड़ ने बताया कि डूंगरपुर को हरा कर बीकानेर टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर दल प्रशिक्षक विकास कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रह्लाद भादू ने सभी खिलाड़ियों और टीम का उत्साहवर्धन किया। टीम के जीतने पर सरपंच रामप्यारी देवी, मालाराम नागा,आरएलपी नेता दानाराम घिंटाला, व्याख्याता ओमप्रकाश आजाद, टीम कोच राकेश कुमार गोदारा ने प्रसन्नता जताते हुए खिलाड़ियों को फोन पर शुभकामनाएं दी। बता देवें बादनूं की महात्मा गांधी राजकीय स्कूल की 7 छात्राएं इस राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बीकानेर टीम की ओर से खेल रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में, ग्रामीणों ने दी बधाई।

कोटासर में माँ शक्ति दादी का मेला गुरूवार को, बुधवार रात होगा जागरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गांव में मां शक्ति दादी का प्रसिद्ध मेला गुरुवार को भरेगा। ये जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी मदन लाल जोशी ने बताया कि मेले में कोटासर सहित दुलचासर, गंगाशहर, बीकानेर, रानासर, सहजरासर, मेघासर, नोखा, देशनोक, पीलीबंगा, गंगानगर, रेड़ी, तारानगर, हरियाणा अरनियावाली, सिरसा, फतेहाबाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेगे व धोक लगाएंगे। मेले के पूर्व संध्या पर बुधवार रात मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन होगा। जागरण में तारानगर के गायक कलाकार समुंद्र सिंह राठौड़ भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। गुरुवार को मंदिर में मां शक्ति दादी का विशेष श्रृंगार व पूजा अर्चना की जाएगी। सामूहिक हवन के आयोजन के पश्चात् माता का भंडारा होगा। मेले को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह छाया है तथा ‌मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।‌

समंदसर में होगा कल भव्य जागरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में सोमवार रात श्रीनेतसिंह भोमियाजी महाराज का 16वें भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में प्रसिद्ध भजन कलाकार कौशल्या रामावत व पूजा रामावत भक्ति रस की गंगा का प्रवाह करते हुए प्रस्तुतियां देगी। वहीं महावीर भादू, लक्की उड़ान व सुनीता कालबेलिया नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। गांव समंदसर सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण जागरण में शामिल होंगे।

डेलवां से सालासर रवाना होगा पैदल संघ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव डेलवां से नागा बाबा संघ के बैनर तले सालासर पैदल यात्री संघ आगामी 12 अक्टूबर को रवाना होगा। संघ सदस्य राजेश डेलू ने बताया कि संघ गांव में शनिवार को नागा बाबा हनुमानजी मंदिर से सवा ग्यारह बजे पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से रवाना होगा। संघ में मेडिकल सुविधा पूरे रास्ते उपलब्ध रहेगी तथा पदयात्री के रूप में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9783736243 पर संपर्क कर सकते है।

झंवर बस स्टैंड पर कार ने मारी बाइक को टक्कर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवर बस स्टैंड पर एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार चोटिल हो गया। आस पास मौजूद लोगों ने बाइक सवार को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चोटिल का ईलाज किया।