Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पूनरासर में शरद पूर्णिमा को भरेगा “बाबा का मेला”
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में 17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का मेला भरेगा। पुजारी ट्रस्ट ने मेले की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। मंदिर की भव्य सजावट की जाएगी तथा बाबा की विशेष महाआरती का आयोजन होगा। श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट के ट्रस्टी बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर 16 अक्टूबर को सावित्री भवन के पास बाबा के भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में कौशल्या रामावत एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सावित्री भवन में बाबा का भंडारे का आयोजन भी होगा। दो दिन हनुमान भोजनालय व जयराम धर्मशाला में भी भंडारे आयोजित होंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस मेले की मान्यता अधिक है तथा बड़ी संख्या में लोग शरद पूर्णिमा के मेले में शामिल होंगे।

द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ रवानगी 16 की शाम को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शरद पूर्णिमा मेले पर बाबा के दर्शन करने श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर के लिए द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ 16 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 3 बजे रवाना होगा। कालूबास के बोथरा कुंए प्रांगण में स्थित पूनरासर हनुमानजी मंदिर से धोक लगा कर गाजे बाजे के साथ संघ रवाना होगा एवं श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर तक कच्चे मार्ग से होते हुए 17 को सुबह महाआरती में बाबा के धोक लगाएगा।

पूनरासर पैदल यात्री संघ रवाना होगा 16 की सुबह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा मंडल द्वारा पूनरासर पैदल यात्री संघ अपनी तीसरी फैरी के लिए 16 अक्टूबर की सुबह सवा दस बजे रवाना होगा। आड़सर बास के बजरंग धोरा स्थित बालाजी मंदिर से पूजा आरती के बाद धूमधाम से संघ रवाना होगा। संघ अध्यक्ष रामदेव सुथार ने बताया कि संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 8890364902 या 9680635984 पर संपर्क कर सकते है।

जिला स्तरीय विज्ञान मेला 7 अक्टूबर से, रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तर पर तीन दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर को किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रथम रहे विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान मेंले में शामिल होंगे। जिला स्तरीय विज्ञान मेले में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया उनके पास केवल आज का दिन है। चार अक्टूबर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। उधर, डीईओ माध्यमिक ने जिला स्तरीय विज्ञान मेले के लिए स्थान तय कर दिया है।