Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2024। तेरापंथ समाज के अंतर्गत आयोजित एक परीक्षा में कस्बे की मोनिका मालू ने पूरे तेरापंथ समाज को गौरवान्वित किया। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि भारतीय तेरापंथ युवक परिषद एवं समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वाधान में भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण दिवस पर आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की पुस्तक “पुरुषोत्तम महावीर” और प्रवचन श्रृंखला पर आधारित इस परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ से 113 जनों ने भाग लिया। इस परीक्षा में भारत, नेपाल सहित विदेशों से 3917 परिक्षार्थी बैठे। सभी के बीच मोनिका मालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं टॉप 100 में श्रीडूंगरगढ़ की रेखा देवी दूगड़ 61, कोमल दूगड़ 87, प्रीति बाफना 96, ज्योति बाफना 98वीं रैंक पर रही है। मालू सहित पांचो ही प्रतिभागियों को समाज के लोगों ने बधाईयां दी। नौलखा ने बताया कि परीक्षा के लिए आयोजित कार्यशाला के संयोजक विवेक भंसाली रहें और अन्य सभी व्यवस्थाएं तेयुप द्वारा की गई। इस कार्यशाला में लगभग 7000 लोगों ने स्वाध्याय किया और 4720 लोगों ने इसकी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। 28 व 31 अगस्त 2024 को आयोजित संबोधि ऐप के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा हुई। जिसमें कुल 3917 लोगों ने भाग लिया और 3857 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहें। तेयुप मंत्री अमित बोथरा ने इस उपलब्धि का श्रेय सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री जी की विशेष प्रेरणा को दिया। तेयुप सदस्यों ने समण संस्कृति संकाय के केंद्रीय व्यवस्थापक पवन बरड़िया, सहयोगी दीपक सेठिया, तेयुप से कार्यशाला संयोजक विवेक भंसाली और दानदाता परिवार भंवरलाल राजेंद्र शांतिलाल राखेचा परिवार का आभार जताया।