Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पीएम सूर्य घर योजना में एक पोस्ट पर भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर पर स्थित पीएम सूर्यघर योजना के कार्यालय में कस्टमर केयर के लिए कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले एक युवक की जरूरत है। इच्छुक युवा 7742383557 पर या कार्यालय पहुंचकर अधिक जानकारी ले सकते है।
ऑफिस वर्क के लिए महिला सहायक की भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर पर तहसील कार्यालय के सामने स्थित बालाजी बजाज शोरूम में कॉलिंग व ऑफिस वर्क के लिए एक महिला सहायक का पद रिक्त है। इस पद पर भर्ती के लिए या अधिक जानकारी के लिए 7339967401 पर या कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
महाराज अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराजा अग्रसेन जयंती पर 3 अक्टूबर को महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य महावीरनाथ ने बताया कि सभी कॉलेज विद्यार्थी ध्यान देवें कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार कल गुरूवार को महाराज अग्रसेन जयंती का अवकाश रहेगा।

नवरात्र स्थापना दिवस पर स्कूलों में रहेगा अवकाश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीबीईओ कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार गुरूवार को नवरात्रा स्थापना का सार्वजनिक अवकाश है। इस दौरान सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

राजस्थान पुलिस सीधी भर्ती में महिलाओं को 33% आरक्षण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार ने राजस्थान पुलिस सीधी भर्ती में महिला आरक्षण में संशोधन किया है। महिलाओं को पहले 30% आरक्षण मिलता था। अब 3% बढ़ाकर 33% किया गया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। इसके लिए राज्य पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम, 1989 में संशोधन किया गया है, जिसे राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा (संशोधन) नियम, 2024 नाम दिया है। इस आदेश से महिलाओं को पुलिस सेवा में ज्यादा अवसर मिलेंगे। विधवाओं के लिए 8 प्रतिशत और तलाकशुदा महिलाओं के लिए 2% का आरक्षण पूर्व की तरह रहेगा। किसी वर्ष विशेष की भर्ती में विधवा या तलाकशुदा महिला उपलब्ध नहीं होने पर खाली पदों को अन्य महिलाओं द्वारा भरे जाएंगे। इसके बाद भी पात्र तथा उपयुक्त महिला अभ्यर्थियों के उपलब्ध नहीं होने की दशा में उन आरक्षित पदों को पुरूष अभ्यर्थी द्वारा भरे जाएंगे। इस प्रकार महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित भर्तियों को खाली नहीं छोड़ा जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन में विधवा महिला को पति की मृत्यु के दस्तावेज और तलाकशुदा महिला के लिए तलाक के दस्तावेज लगाने होंगे।
7वीं-8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कराया जाएगा भ्रमण, आवेदन 9 अक्टूबर तक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण करवाया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण का टाइम फ्रेम घोषित कर दिया है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी स्कूलों के सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले वे विद्यार्थी जिन्होंने गत वर्ष छठीं व सातवीं कक्षा में न्यूनतम 70 फीसदी अंक प्राप्त किए है वह आवेदन के लिए पात्र होंगे। छात्र छात्राओं को संस्था प्रधान के जरिए डीईओ प्रारंभिक कार्यालय में 9 अक्टूबर तक आवेदन जमा करना होगा। पांच दिवसीय अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण चयनित अभ्यर्थियों को मध्यावधि अवकाश में 3 नवबंर से 7 नवबंर के बीच कराया जाएगा। प्रत्येक जिले से 24 विद्यार्थियों का चयन होगा। अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण का दायित्व डीईओ प्रारंभिक तथा सर्किल ऑर्गेनाइजर सीओ स्काउट एंड गाइड नोडल अधिकारी को दिया गया है। शैक्षिक भ्रमण की योजना पूर्व के 33 जिलों के कार्यक्षेत्र के अनुसार बनाई जाएगी।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में आवेदन 20 नवंबर तक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अल्पसंख्यक समुदाय जैन, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बौद्ध आदि की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2024-25 के लिए 20 नवबंर तक आवेदन किए जा सकेंगे। कक्षा 10वीं व 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं ही पात्र होगी। आवेदन करते समय अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, 10वीं व 12वीं अंकतालिका, महाविद्यालय से अध्ययनरत प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा। वहीं 12वीं उत्तीर्ण वर्ष व महाविद्यालय एडमिशन में 1 साल या 1 साल से अधिक अतंराल की छात्राएं पात्र नहीं होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि बीकानेर जिले से अल्पसंख्यक समुदाय से कला व विज्ञान संकाय से 6-6 छात्राएं व वाणिज्य संकाय से 1 छात्रा का स्कूटी के लिए चयन किया जाएगा।