Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को आयोजित श्रद्धाजंलि सभा व प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान अनेक रचनात्मक घोषणाएं भी हुई। समारोह में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास में दिवंगत रुपाराम बाना पुत्र देवाराम बाना एवं दिवंगत रामरख, दिवंगत मामराज बाना पुत्र रुपाराम बाना की स्मृति में उनके परिवारजन श्रीमती पदमा देवी, गुड्डी, शिवलाल, मुकेश व जयप्रकाश बाना द्वारा एक कमरे के निर्माण की घोषणा की गई। वहीं आड़सर बास निवासी दिवंगत नीमा देवी धर्मपत्नी दिवंगत रुघाराम कस्वां की स्मृति में उनके पुत्रगण गिरधारी सिंह कस्वां सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व डालूराम कस्वां सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक द्वारा, तथा बिग्गा के दिवंगत नत्थाराम सारण पुत्र ईश्वरराम सारण की स्मृति में उनके पुत्र ओमप्रकाश सारण द्वारा एक एक कमरा निर्माण की घोषणा की गई। समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुदंर आर्य सहित सभी सदस्यों ने दानदाताओं का आभार जताया। मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि आगामी समय में ये छात्रावास क्षेत्र में खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में ये कार्य परिवर्तनकारी एवं मील का पत्थर साबित होगा। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया ।