Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितम्बर 2024। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वाधान में स्थानीय अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत उदबोधन सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टुबर तक मनाया जा रहा है। इकाई मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खिची ने बताया कि इस संबध में इकाई अध्यक्ष सुमति पारख की अध्यक्षता में गत दिनों हुई बैठक में प्रतिदिन होने वाले अलग अलग दिवसों के प्रभारी बनाए गए थे। इसी अनुसार सभी प्रभारी अपने अपने दिवसों के कार्यक्रमों को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए है। सप्ताह के तहत साध्वीश्री कुंथुश्री के सानिध्य में 1 अक्टूबर से साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम तेरापंथ सेवाकेन्द्र में सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों की मौजूदगी रहेगी। इस कार्यक्रम के प्रभारी समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी को बनाया गया था। इसी प्रकार 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस मनाया जाएगा, जिसके प्रभारी मनोज गुंसाई को, 3 अक्टूबर को अणुव्रत प्रेरणा दिवस मनाया जाएगा जिसके प्रभारी अशोक बैद को, 4 अक्टूबर को पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया जाएगा, जिसके प्रभारी कुंभाराम घिंटाला को, 5 अक्टूबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसके प्रभारी विमल भाटी, विशाल स्वामी को, 6 अक्टूबर को अनुशासन दिवस मनाया जाएगा जिसके प्रभारी महावीर माली एवं केएल जैन को व 7 अक्टूबर को जीवन विज्ञान दिवस मनाया जाएगा, जिसके प्रभारी पवन सेठिया एवं विक्रम मालू को बनाया गया है।