Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासी गत दिनों से जिस खबर के लिए उत्साहित थे आखिर भक्ति शक्ति के पर्व पर विशेष आयोजन की खबर आ गई है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित करणी हैरीटेज रिसोर्ट के भव्य प्रांगण में “द-ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024” का शानदार आयोजन होगा। क्षेत्रवासियों को परिवार के साथ अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, बीकानेर जैसे बड़े शहरों के आयोजनों के स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने का मौका आगामी 7 व 8 अक्टूबर को मिलेगा। कार्यक्रम संयोजक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि नवरात्रा के दौरान क्षेत्र में मां दुर्गा को रिझाने के लिए शहरवासी अपने परिवार के साथ डांडिया व गरबा खेलने के लिए उत्साहित रहते है और प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी टाइम्स के आयोजन में हजारों की संख्या में पूरी शक्ति के साथ भक्ति आयोजन में शामिल होने को लोग तत्पर है। स्वामी ने बताया कि आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है और पुरस्कारों की बौछार होगी।
टाइम्स के आयोजन में होगी केवल “पेयर एंट्री”।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी थ्री लेयर सुरक्षा के भीतर केवल पेयर एंट्री होगी। जिसमें पुरूषों व लड़कों को केवल अपने परिवार की महिला सदस्य के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। एक महिला सदस्य के साथ एक ही पुरूष सदस्य मान्य होगा। वहीं केवल महिलाओं व युवतियों के ग्रुप के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था रहेगी। इसी के साथ ध्यान देने योग्य बात ये होगी कि गरबा ग्राउंड में केवल पारंपरिक परिधानों में गरबा व डांडिया खेलने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। आयोजन पूर्णतया श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्री करणी ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वाधान में व्यक्तिगत आयोजन होगा, जिसमें प्रवेश के सभी अधिकार आयोजकों के पास सुरक्षित है।
गीत नृत्य की बहार के साथ होगी पुरस्कारों की बौछार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। “द-ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024” के भव्य आयोजन में गीत नृत्य की बहार के साथ होगी पुरस्कारों की बौछार। आयोजन संयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि गत वर्ष करीब 150 से अधिक पुरस्कार दिए गए। वहीं इस वर्ष भी दो दिवसीय आयोजन में सैंकड़ो पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। समारोह में गरबा क्वीन, बेस्ट गरबा ग्रुप, बेस्ट डांडिया ग्रुप, बेस्ट कपल, बेस्ट मेल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट किड गर्ल, बेस्ट किड बॉय, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट फेमिली, बेस्ट इस्माइल, बेस्ट गरबा ड्रेस मेल, बेस्ट गरबा ड्रेस फिमेल, बेस्ट माँ बेटी जोड़ी, सेल्फी क्विन के साथ अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे।