Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-22 at 18.27.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

धरना जारी, जल्द कार्य पूर्ण करने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव पूनरासर में निर्माणाधीन 132 केवी जीएसएस के निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गया धरना रविवार को भी जारी रहा। रविवार को किसान धरने पर बैठे एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को उठाते हुए नारेबाजी की। धरने पर रविवार को ओंकारनाथ, शिवनाथ, नोरंगनाथ, अमर गिरी, भंवराराम हुडा, भंवराराम गोदारा, उत्तमनाथ, सावंतनाथ, चूननाथ, भंवरनाथ आदि किसान मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में बिजली के लिए धरना जारी।

विघ्न हरण की ढाल अनुष्ठान का हुआ सामूहिक आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य जयाचार्य द्वारा रचित विघ्नहरण ढाल के नियमित स्वाध्याय से जीवन में बड़े से बड़ा विघ्न भी टल जाता है। यह बात कही गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में साध्वी संघप्रभा ने। साध्वीश्री के सानिध्य में सामूहिक रूप से आयोजित किए गए विघ्न हरण ढाल के अनुष्ठान में संघ के चौथे आचार्य जयाचार्य द्वारा रचित इस महान मंत्र की रचना करने, तत्कालीन परिस्थितियों एवं चमत्कारों के बारे में बताया। साध्वीश्री ने कहा कि रचना के 177 वर्ष बाद भी इस ढाल का आज भी उतना चमत्कारिक प्रभाव है। साध्वी प्रांशु प्रभा ने गीतिका प्रस्तुत की एवं विघ्नहरण की ढाल के जाप करने से किसी भी बीमारी का आध्यात्मिक इलाज संभव बताया। कार्यक्रम की शुरूआत साध्वी विधिप्रभा द्वारा संगान से की गई एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावकों एवं श्राविकाओं की उपस्थिति रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वीश्री ने बताई मंत्र की शक्ति, संपन्न हुआ सामूहिक जान अनुष्ठान।

अंतिम रविवार बना आंनद का रविवार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रत्येक माह का अंतिम रविवार व्यवसायिक रूप से पूर्ण अवकाश अब पूर्ण सफल रहने लगा है एवं क्षेत्र के लोग अपने परिवार के साथ इस रविवार को पूर्ण आंनद के साथ मनाते है। चौमासा चलने के दौरान सितम्बर के इस रविवार को क्षेत्र के लोगों ने माह के अंतिम रविवार को अपने खेतों में मनाया एवं बच्चों को भी प्रकृति सान्निध्य का आनंद दिलाया। इस दौरान चूल्हे पर रोटियां पकाने, ग्वार-काकड़िया आदि देशी सब्जियों का स्वाद एवं महत्व भी बच्चों को बताया गया। इस दौरान बारानी खेतों में मोठ, ग्वार आदि की लावणी के सामूहिक कार्य भी किए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतिम रविवार को मनाई पिकनिक, रोटे का चूरमा भी बनाया।

मिंगसरिया से सालासर रवानगी 14 को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शरद पूर्णिमा पर क्षेत्र के श्रृद्धालुओं द्वारा हनुमानजी महाराज को धोक लगाने के लिए विभिन्न धामों पर पदयात्राएं आयोजित होगी। इसी क्रम में गांव मिंगसरिया से सालासर बालाजी के लिए पैदल यात्रा श्रीराम पैदल यात्रा संघ के बैनर तले आयोजित की जा रही है। गांव के राधेश्याम गोदारा ने बताया कि संघ की रवानगी 14 अक्टूबर को गांव के बालाजी मंदिर से ज्योत आरती के साथ होगी। इससे पूर्व 13 अक्टूबर की शाम को बालाजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी व इसी रात्रि भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में गजानंद एंड पार्टी के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगें।

लिखमादेसर में आसोज मेला 9 अक्टूबर को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के लोकदेवता हंसोजी महाराज की तपोभूमि गांव लिखमादेसर में आगामी 9 अक्टूबर को आसोज मेला आयोजित किया जाएगा। महंत भंवरनाथ ज्याणी के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस मेले में 9 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से हवन शुरू होगा एवं रात्रि 8 बजे से जागरण प्रारंभ होगा। इस दौरान महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके लाभार्थी सरली, बाड़मेर के नारायणराम गोरा रहेगें। जागरण के दौरान अग्नि नृत्य भी किया जाएगा। विदित रहे कि गांव लिखमादेसर में हंसोजी महाराज का मंदिर ऐतिहासिक होने के साथ क्षेत्र के सबसे बड़े व भव्य मंदिरों में शामिल हो गया है।

गुंसाईजी महाराज के दर्शनार्थ पैदल यात्री संघ रवाना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागौर में स्थित जुंजाला धाम में गुंसाईजी महाराज के दर्शन करने व धोक लगाने के लिए क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा से पैदल यात्री संघ रविवार को गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ है। संघ 4 अक्टूबर को धाम पहुंचेगा व यात्री धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांगेगे। संघ अध्यक्ष जगदीश कस्वां ने बताया कि इस बार संघ में ध्वजाधारी सांवरमल गोदारा है एवं संघ में मूलाराम सहू, आसुराम गोदारा, हेमाराम सारण, पिथाराम गोदारा, खेमाराम सारण, चतुर्भुज फौजी, सांवताराम गोदारा, दानाराम गोदारा, तुलसीराम गोदारा, कानाराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुंजाला के लिए धूमधाम से रवाना हुआ संघ।