Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-09-29 at 12.14.33 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2024। खेत से लौट रहें एक जने को पीटकर पैर तोड़ कर घायल करने व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। लोढेरा निवासी 27 वर्षीय हंसराज पुत्र मोहनराम जाट ने इसी गांव के नंदराम व किशनलाल पुत्र मालूराम, भैराराम व शिवलाल पुत्र नंदराम, राजूराम, अमरचंद व तोलाराम पुत्र किशनलाल, मालूराम पुत्र ज्ञानीराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता मोहनराम जाट 26 सितंबर 2024 की शाम 8.30 बजे गायें चरा कर खेत से लौटने लगे। आरोपियों ने अवैध रूप से खेत में घुसकर उनके साथ मारपीट करते हुए बायां पैर तोड़ दया व अनेक गहरी चोटें दी। जिनका ईलाज उपजिला अस्पताल में चल रहा है। परिवादी ने बताया कि आरोपी अब भी उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी गई है।