Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-09-28 at 8.43.44 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के युवा खिलाड़ी अब लगातार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है एवं अब खबर क्रिकेट की आ रही है। क्षेत्र के भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता बृजलाल तावणियां के पुत्र योगेश तावणियां इन दिनों सीकर में रह कर एसबीएस मेमोरियल शिक्षण संस्थान सबलपुरा में पढ़ते हुए क्रिकेट की कोचिंग भी ले रहे है। गत दिनों सीकर में हुई स्कूली जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में योगेश ने शानदार प्रदर्शन किया एवं सीकर जिले का स्टार प्लेयर बन गया है। अब आगामी 4 अक्टुबर से 10 अक्टुबर तक साहवा चूरू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्कूली शिक्षा विभाग के सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में योगेश सीकर की टीम से खेलेगा। विदित रहे कि योगेश लेफ्ट आर्म बोलर है एवं इस प्रकार की बोलिंग करने वाले खिलाड़ी क्रिकेट में खास महत्व रखते है। क्षेत्र के खेल प्रेमी योगेश के खेल में बेहतरी एवं जल्द ही स्टेट एवं नेशनल टीम में खेलते हुए देखने की कामनाएं कर रहे है।