Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में देखें दिन भर की खास खबरें एक साथ, देखें आयोजनों के फोटो भी।

सेसोमूं स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहें स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सेसोमूं स्कूल में शनिवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकारी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि इसे हमें अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समाज में स्वच्छता बनाए रखने में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। शाला के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने और स्वच्छता की आदतों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने स्वच्छता नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए छात्रों स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सहयोगी बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान नगरपालिका निरीक्षक कमल चांवरिया, सीईओ घनश्याम गौड़ और समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

गीता ज्ञान परीक्षा का आयोजन संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानव प्रबोधन प्रन्यास शिव मठ शिवबाड़ी बीकानेर के स्वामी विमर्शानंदगिरि जी महाराज के सान्निध्य में जिले भर में शनिवार को गीता ज्ञान परीक्षा संपन्न हुई। तहसील प्रभारी कांतिप्रकाश दर्जी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 18 विद्यालय व 3 महाविद्यालयों के 4863 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। आज दोपहर 11 से 12 तक आयोजित परीक्षा में पाठ्यक्रम का कक्षा वार वर्गीकरण किया गया। इसमें शिशु वर्ग कक्षा- 4 व 5 के विद्यार्थी हेतु गीता के 1 से 3 अध्याय तक। कनिष्ठ वर्ग कक्षा-  6, 7, 8 के विद्यार्थी हेतु गीता के 1 से 9 अध्याय तक। वरिष्ठ वर्ग कक्षा- 9 से 12 के विद्यार्थी हेतु गीता के 1 से 18 अध्याय तक। महाविद्यालय वर्ग सभी कक्षाओं के विद्यार्थी हेतु गीता के 1 से 18 अध्याय तक का सलेब्स लिया गया। दर्जी ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम के बाद विजेताओं को बीकानेर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दी परीक्षा।

पूनरासर में धरना जारी, पूरी बिजली की मांग पर प्रदर्शन जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में जीएसएस के बाहर पूरी बिजली की मांग को लेकर किसानों का धरना लगातार जारी है। धरना स्थल पर किसान पूनरासर 132 का कार्य शीघ्र चालू करवाने व पूरे वोल्टेज के साथ 6 घंटे बिजली देने की मांग कर रहें है। गांव की महिलाओं ने भी धरने को सफल बनाने के आवाज उठाई। धरने पर सरपंच प्रतिनिधि माननाथ, अमर गिरी, ओंकारनाथ, उत्तमनाथ सिद्ध, जेसनाथ, मुन्नीनाथ, लीलाधर पारीक, पंकज पारीक, बीरबल टांडी, हरिनाथ, प्रभुनाथ, हरनाथ, भागीरथ सिंवर, हरजी नाथ, मांगीलाल सिंवर, अर्जुन राम सहित अनेक किसान धरना स्थल पर बैठे रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में धरना स्थल पर बैठे किसानों ने मांगी पूरी बिजली।

शेरूणा में लिया स्वच्छता ही सेवा संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को गांव शेरुणा में ग्राम पंचायत एवं जगदम्बा युवा मंडल द्वारा स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंजू सिद्ध, आईना सिद्ध, सुशील गोदारा, जसोदा गोदारा, शिवानी गोदारा, रिंकू गोदारा, ममता सहित अन्य महिलाओं ने स्वच्छता की शपथ ली एवं आम जन से भी स्वच्छता का महत्व समझने को कहा गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव शेरूणा में बालिकाओं व महिलाओं ने ली स्वच्छता शपथ।

पार्लियामेंट तक पदयात्रा, श्रीडूंगरगढ़ में किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं को नारी सम्मान एवं सुरक्षा के जागरूक करने एवं आए दिन होने वाली छेड़छाड, यौन उत्पीडन, दहेज प्रताडना, दुष्कर्म आदि घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम की मांग को लेकर बीकानेर से दिल्ली में पार्लियामेंट तक एक युवक पदयात्रा पर निकला है। बीकानेर निवासी हरिकिशन मेघवाल अपनी इस यात्रा पर रवानगी के बाद शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें। जहां घूमचक्कर पर स्थित मदान बेकरी में पार्षद रामसिंह जागीरदार की अगुवाई में स्वागत किया गया। इस दौरान मेघवाल ने महिलाओं को सम्मान भारतीय संस्कृति बताया एवं युवाओं को यह समझने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से दिल्ली में ससंद भवन तक निकले पदयात्री का श्रीडूंगरगढ़ में किया गया स्वागत।