Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ, देखें फोटो।

गौशाला सेवा संघ ने किया जोशी का सम्मान, जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला सेवा संघ शाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा बीकानेर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक शिवप्रसाद जोशी का सम्मान किया। गुरूवार शाम विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में 30 सितंबर को डॉ जोशी की सेवानिवृत्ति से पूर्व उनका संघ सदस्यों ने आभार जताया। संघ के जगदीश राजपुरोहित तोलियासर व जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि डॉ जोशी का कार्यकाल सदैव गौशालाओं के प्रति सकारात्मक व सहयोगात्मक रहा। इस दौरान उनके साथ डॉ राजेंद्र स्वामी, डॉ शशिकांत शर्मा व ब्लॉक प्रभारी डॉ उत्तम सिंह भाटी का भी संघ द्वारा सम्मान किया गया। डॉ जोशी ने सभी का आभार जताते हुए सदैव पशु चिकित्सा के लिए सक्रिय रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जगदीश राजपुरोहित ने किया। इस दौरान संघ के नारायणसिंह राजपुरोहित, सीताराम जोशी, जेतसिंह बरजांगसर, हनुामन प्रसाद, गीरधारी सातलेरा, हनुमान नाथ, भंवरलाल शर्मा, ओमप्रकाश मालपाणी, हनुमान नाथ, कैलाशचंद, श्रीभगवान व्यास, पूनमचंद सुथार, जगदीश सातलेरा सहित अनेक सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवा संघ श्रीडूंगरगढ़ ने किया डॉ जोशी का सम्मान।

सैंकड़ों दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं चेत रहा प्रशासन, अवैध पार्किंग के खिलाफ कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बीच से निकल रही नेशनल हाईवे पर कस्बे की परीधी क्षेत्र में ही प्रशासनिक उदासीनता के कारण अनगिनत हादसे हो चुके है एवं सैंकड़ों लोग हताहत हुए है। लेकिन इसका जिम्मेदार प्रशासन क्षेत्र के आम निर्दोष नागरिकों के जीवन की कोई परवाह नहीं करते हुए चीरनिद्रा में सोए हुए है। क्षेत्र में दुर्घटनाओं के लगातार बढ़ते आंकड़ों के बीच यह आरोप स्थानीय प्रशासन पर एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, एडवोकेट गोपाल पारीक एवं एडवोकेट अनिल धायल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए लगाए है। ज्ञापन में तीनों अधिवक्ताओं ने कमला नगर से सेसोमूं तक हाईवे फोर लाईन होने एवं साथ में सर्विस रोड़ भी बनी हुई है लेकिन अवैध पार्किंग, बेतरतीब लगे हुए गाड़ों, हाईवे पर अवैध कट के कारण हर दिन हादसे होने की जानकारी दी एवं यह व्यवस्था सुधारने के जिम्मेदार अधिकारी उदासीन होने आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं ने इस संबध में कलेक्टर के साथ श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी, सीओ को भी प्रतिलिपि दी है एवं श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी को सख्त निर्देश देकर दुर्घटनाएं रोकने के लिए आवश्यक कदम उठवाने की मांग की है।

मोमासर से देशनोक जाएगा पैदल संघ, तैयारी प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर से आगामी 7 अक्टूबर को सुबह 5 बजे भैंरव मंदिर से देशनोक के लिए पैदल यात्री संघ रवाना होगा। बीरबल पूनिया ने बताया कि संघ की ये दूसरी फेरी होगी। संघ सदस्य डीजे के साथ करणी माता के जयकारों के साथ दर्शन करने पहुंचेगे।

नवरात्रा में सजेगा मेला, ताल मैदान में तैयारियां शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरात्रा के पर्व के दौरान शहर में हर और उल्लास का माहौल होगा एवं इसी माहौल को और अधिक परवान पर ले जाएगा नवरात्रा के दौरान ताल मैदान में होने वाला भव्य राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर। मेले के आयोजक एवं विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि ताल मैदान में आयोजित होने वाले इस मेले में बड़े लोगों के लिए आसमान छूते कई प्रकार के रोमांचक झुले, छोटे बच्चों के लिए अनेकों प्रकार के झुले, परिवार के साथ घूमने एवं बाहर खाना खाने के लिए कैंटीन, आईसक्रिम, स्वीटकोर्न, पोपकोर्न, सोफ्टी, भेलपूरी सहित अनेकों व्यंजन उपलब्ध रहेगें। साथ ही विभिन्न खरीददारी के लिए भी स्टाल्स लगाई जाएगी। मेले के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है एवं झुले सजाए जा रहे है। ताल मैदान की सफाई की गई है एवं सजावटें भी की जा रही है।