Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2024। क्षेत्र में किसान नेता व पूर्व विधायक रहें दिवंगत लूणाराम सारण की 28वीं पुण्यतिथि के पर महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। गुरूवार को आयोजन संबंधी बैनर व पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, साहित्यकार श्याम महर्षि, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चोरड़िया, रामचन्द्र राठी, कांग्रेस नेता मूलाराम भादू, मास्टर प्रभुराम बाना, चांदराम चाहर, शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरुवा, सरपंच जसवीर सारण, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू सहित अनेक मौजिज लोगों ने किया। इस दौरान कुम्भाराम घिंटाला, लक्ष्मीनारायण भादू, हंसराज गोदारा, भंवरलाल सारण, दीनदयाल जाखड़, भंवरलाल जाखड़, रामकिशन गावड़िया, श्याम सारण, हरिराम पुनियाँ, मुकेश गोदारा, रामकृष्ण सारण, सुभाष जाखड़, भैराराम लुखा, देवकिशन गोदारा, शिवलाल गोदारा, चन्द्रबाबु गोदारा, शिवरतन जाखड़, जगराम बाना, किशनलाल सहू, मोहनलाल सारण, रामनिवास डूडी, भागीरथ धतरवाल सहित छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे ।

28 को होगी प्रतियोगिताएं, 29 को प्रतिभा सम्मान समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास स्टेशन रोड़, श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। जिसमें 28 सितम्बर को युवाओं एवं छात्रों के बौद्धिक क्षमताओं के विकास हेतु सामान्य ज्ञान, निबन्ध, कविता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 29 सितम्बर को श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। सुशील सेरडिया ने बताया कि 28 सितम्बर को आयोजित सामान्यज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिता में आयु वर्ग के अनुसार – प्रारंभिक स्तर 6 से 14 वर्ष, माध्यमिक 15 से 18 वर्ष, उच्च स्तर 19 वर्ष से अधिक के विद्यार्थी 28 सितम्बर को प्रातः 10 बजे तक आधार कार्ड एवं अंक तालिका दिखाकर विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। भाषण एवं कविता प्रतियोगिता के लिए 28 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। भाषण व कविता के लिए विषय नशा मुक्ति/पर्यावरण संरक्षण/जल संग्रहण होगा। इनमें से किसी एक पर अपनी अभिव्यक्ति प्रतिभागियों को देनी होगी।