Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2024। निकटवर्ती नोखा उपखंड के गांव पांचू निवासी भारतीय सेना की 75 रेजीमेंट में कार्यरत रामस्वरूप कस्वां की ड्यूटी के दौरान संदेहास्पद मृत्यु हो जाने की खबर से परिवार व ग्रामीणों ने विरोध जताया है। पांचू में परिजन व ग्रामीण चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहें है। ग्रामीणों ने शव लेने से इंकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर बीकानेर के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस पीसीसी सदस्य हरिराम बाना सहित पांचू प्रधान, पांचू सरपंच, बीकानेर मंडी अध्यक्ष सहित अनेक नेता व पहुंच गए है। यहां धरना प्रदर्शन प्रारंभ हो गया है व जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग की जा रही है। म्यूजियम सर्किल पर रोड जाम हो गई है और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। चौराहे से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गो पर डाइवर्ट कर दिया है। शहीद को सम्मान देने की मांग पर नोखा, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ से लगातार लोग मौके पर पहुंच रहे है। वहीं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बीकानेर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा बिना कोर्ट ऑफ इंक्वायरी रिपोर्ट के ही सैनिक की मृत्यु को आत्महत्या बताने पर विरोध दर्ज करवाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अधिकारी को हटाने की मांग करते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की बात कहते हुए ड्यूटी पर शहीद हो जाने के बाद मिलने वाले सभी परिलाभ दिवंगत सैनिक के परिजनों को दिए जाने की मांग की है। बेनीवाल ने आरएलपी कार्यकर्ताओं व नेताओं से बीकानेर में धरना स्थल पर पहुंचने की बात भी कही है। ध्यान रहें रामस्वरूप कस्वां के निधन की खबर बुधवार को बीकानेर आई और चारों ओर शोक का माहौल छा गया। वहीं उनकी आत्महत्या की सूचना दिए जाने के बाद से ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जवान रामस्वरूप कस्वां को शहीद का दर्जा देने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा पहुंचे मौके पर, पुलिस जाप्ते भी तैनात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू में धरना प्रदर्शन जारी व बीकानेर में प्रदर्शन के लिए पहुंचे अनेक नेता।