Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2024। प्रसिद्ध पूनरासर धाम में स्थित हनुमान बाबा के भक्त क्षेत्र के हर घर में है। बड़ी संख्या में अंचल से लोग बाबा के पैदल यात्री के रूप में पहुंचकर धोक लगाते है और अपनी मन्नतें मांगते है। इस बार श्रीडूंगरगढ़ से आगामी 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे एक विशाल संघ धूमधाम से बाबा के दर्शन के लिए रवाना होगा। कालू बास के हनुमान मंदिर में विशेष ज्योत आरती के बाद गाजे बाजे से लाल ध्वजा लेकर पदयात्री जयकारों के साथ रवाना होंगे। द्वारकाधीश पूनरासर पैदल यात्री संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बस स्टैंड पर दुर्गा पान भंडार या रानी बाजार में स्थित अन्नदाता स्टूडियो पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।