Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2024। आड़सर बास की सांवरा सेठ गौसेवा समिति द्वारा श्रीश्याम धोरा पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। मंगल वेश में मंगल गीतों के साथ महिलाओं ने श्रीराम मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में राम दरबार की सुदंर झांकी सजाई गई व श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। रामकथा का वाचन दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक ऋषिकेश के बालसंत भोलेबाबा करेंगे। कथा स्थल पर भक्ति की सरिता बहेगी और अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। आयोजकों ने बताया कि संत विद्या सागरजी महाराज द्वारा नानी बाई रो मायरो का वाचन किया जाएगा। वहीं नत्य स्तुति, प्रार्थना व प्रवचन सुबह 5 बजे से 6 बजे तक आयेाजित होगा व 6 बजे से 7 बजे तक प्रभात फेरी आयोजित होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल होने के साथ ही नित्य स्तुति व प्रभात फेरी, मायरा आयोजन में शामिल होंगे व नौ दिन भक्तिरस का आनंद लेंगे।