Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

शहीद निहालचंद को दी श्रद्धाजंलि, लिया संकल्प, रात हुआ जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद निहालचंद धारणियां की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके गांव सांवतसर में बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद को श्रद्धाजंलि दी। रात जागरण का आयोजन किया गया जिसमें जसोल धाम के स्वामी भागीरथ दास शास्त्री व संत स्वामी रामाचार्य महाराज ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। स्वामी रामाचार्य जी ने मानव जीवन के लिए वन्य जीव और वनस्पति का महत्व समझाते हुए धर्म पर मर मिटने की बात कही। स्वामी भागीरथ दासजी ने विश्नोई समाज को जांभोजी के बताए मार्ग पर चलने व भगवान विष्णु के पूजन का पूजन करने प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं को मातृभूमि व धर्म के लिए आवश्यकता पड़ने पर अग्रिम पंक्ति में डट कर बलिदान के लिए प्रस्तुत होने की प्रतिज्ञा करवाई। बुधवार सुबह हवन पाहल व धर्म चर्चा का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन कमेटी के सदस्यों व युवाओं ने धर्मचर्चा में भाग लेते हुए शहीद निहालचंद के पदचिह्नों का अनुसरन करने का संकल्प लिया। चर्चा के दौरान पेड़ों की कटाई व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए संतो व अनेक बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखें। गांव के बुजुर्गों ने शहीद स्मारक पर बनी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार सुबह हवन पाहल का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद निहालचंद को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दी श्रद्धाजंलि।

शहीद बजरंगलाल चोटिया के शहादत दिवस पर कल होगी श्रद्धाजंलि सभा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद बजरंगलाल चोटिया के शहादत  दिवस पर गुरूवार को उनके पैतृक गांव धीरदेसर चोटियान के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। शहीद के पुत्र दिनेश चोटिया ने बताया कि सीआरपीएफ में असम बोर्डर पर ड्यूटी पर तैनात शहीद बजरंगलाल चोटिया 26 सितंबर 2008 में शहादत हुई। उनके शहादत दिवस पर गुरूवार सुबह 9 बजे गांव के शहीद नायक राकेश कुमार चोटिया राउमावि में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शहीद को श्रद्धाजंलि देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार सुबह 9 बजे होगी शहीद की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा।