Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2024। मिरासी, ढाढ़ी, मांगणियार, दमामी, नगारची, लंगा, राणा जातियों का मिरासी समुदाय की बालिकाएं इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में शामिल नहीं है। राजस्थान मिरासी समुदाय वैलफेयर सोसायटी के बैनर तले मिरासी समाज के लोगों ने डॉ अयुब दमामी की अगुवाई में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। डॉक्टर अयुब दमामी ने बताया कि इंदिरा प्रियदर्शनी पुरूस्कार योजना व काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में सभी वर्ग अनुसूचित जाति, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग, विमुक्त घुमंतू एव अर्द्धघुमंतू वर्ग के समुदाय की मेधावी छात्राओं को शामिल किया गया है। वहीं दलित मिरासी समुदाय को इन योजनाओं में शामिल नहीं कर दलित वर्ग के साथ अन्याय किया गया है। उन्होंने बताया कि समुदाय के लोग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिरासी समुदाय की बालिकाओं को इन योजनाओं में शामिल करने की मांग करता है जिससे अति पिछड़े वर्ग की बालिकाओं में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा हो। समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल सकें। इस दौरान मिरासी समाज के शब्बीर अली, अमीर हसन, मंजूर अली, चिराग रोशन, नौशाद अली, परवेज़ मेंहदी, अकबर अली, लाल मोहम्मद सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।