Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-09-22 at 20.40.21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितम्बर 2024। क्षेत्र के गांव सूडसर में लग रहे अवाड़ा कम्पनी के सौलर प्लांट में किसानों के साथ धोखाधड़ी करने, वायदों से मुकरने के विरोध में किसान गत 21 दिनों से धरने पर बैठे है एवं धरने को गंभीरता से नहीं लेने पर प्रशासन एवं कम्पनी के खिलाफ किसानों में आक्रोश भी बढ़ रहा है। ऐसे में आंदोलन को सोमवार से तेज किया जाएगा एवं सोमवार को किसान महापंचायत का आह्वान धरनास्थल पर किया गया है। अखिल भारतीय किसान सभा ने इस धरने को सर्मथन देते हुए महापंचायत का आह्वान किया है एवं सूडसर सहित देराजसर, टेऊ, गोपालसर, दुलचासर सहित आसपास के गांवों के किसानों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। महापंचायत में किसान सभा के नेताओं सहित पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी शामिल होगें एवं अब कम्पनी के साथ आर पार की लड़ाई लड़ने का मानस बना चुके है। किसान सभा द्वारा कम्पनी के दबाव में किसानों की स्थानीय को रोजगार देने जैसी उचित मांग पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया जा रहा है एवं आंदोलन तेज होने की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की बताई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को धरने को हुए 21 दिन पूरे, सोमवार से आप पार की लडाई का ऐलान।