Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-22 at 18.27.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोई सड़क दुर्घटना हो या कहीं जीव जंतु की सेवार्थ कार्य हो, दूर धोरों में पशु खेलियां भरनी हो या कहीं आपातकालीन स्थिति में किसी को मदद की जरूरत हो, सदैव क्षेत्र की अग्रणी संस्था आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादार तत्परता से सेवा व सहयोग के लिए तैयार खड़े मिलते है। जिला स्तर पर सम्मान के बाद रविवार को छापर के कालू कल्याण केंद्र सभागार में आयोजित समारोह में “स्वामी गीगदास पर्यावरण एवं प्रकृति सेवा सम्मान” का प्रतिष्ठित सम्मान भी समिति को प्राप्त हुआ है। नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसायटी की ओर से समिति सदस्यों को सम्मान सौंपा गया । सोसायटी की ओर से सदस्यों ने समिति को बधाई देते हुए बताया कि ये सम्मान सेवा समिति को पक्षी एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए समर्पित किया गया है। विदित रहें प्रति वर्ष पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण, पौधारोपण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्था को ये सम्मान दिया जाता है। समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा ने सोसायटी सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान आयोजित समारोह में अध्यक्ष मनोज कुमार डागा सहित जय बाहेती, भीखाराम सुथार, श्याम सेन, प्रकाश प्रजापत, दुर्गेश नाई, रुपेश सुथार, जय धरू, मदन सोनी उपस्तिथ रहें। समिति को अनेक स्थानीय लोगों ने भी बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छापर में आयोजित समारोह में सोसायटी ने सौंपा समिति को सम्मान।