Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितम्बर 2024। नेशनल हाइवे पर स्थित सेसोमूं स्कूल की हैंडबॉल टीम ने लगातार तीसरी बार 17 वर्षीय व 19 वर्षीय छात्र वर्ग में जिला विजेता का खिताब जीत लिया है। तेजरासर की तेजाना विकास शिक्षण संस्थान में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें स्तयम अकादमी, नापासर की टीम ने जीत के लिए सराहनीय संघर्ष किया। परंतु सेसोमूं स्कूल ने अपना खिताब कायम रखते हुए ये प्रतियोगिता जीत ली। ये छात्र अब राज्य स्तर पर बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग में फाईनल मुकाबला क्षेत्र के राउमावि सिंथल को हराकर सेसोमू ने जीत लिया। इसी स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा वर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्षीय छात्र वर्ग में सेसोमूं स्कूल का युवराज दुगड़ को बैस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया। मैच में छात्र-छात्राओं ने अपनी टीमों को खूब प्रोत्साहित किया। फाईनल मैच के बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि दानदाता तेजरासर सरपंच जगदीश जाखड़ ने छात्रों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल में सद्भावना के साथ खेलने की प्रेरणा देते हुए राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की बात कही। दोनों वर्गों की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य शिशराम पूनियां ने सभी का आभार जताया। सेसोमूं स्कूल मे हर्ष का माहौल छा गया है।